फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student pass in exam due to rti

आरटीआई में सूचना मांगने पर पास हो गया छात्र

Fri, 23 May 2014 11:41 AM IST
नवीन सक्सेना/ अमर उजाला, हल्द्वानी
नवीन सक्सेना/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 23 May 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
student pass in exam due to rti

कुमाऊं विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली भी कमाल की है। आरटीआई में सूचना मांगी तो एक नंबर बढ़ा और छात्र को बीएससी द्वितीय वर्ष में पास कर दिया गया।

विज्ञापन


पिछले साल हो गया था फेल

कुमाऊं विवि ने छात्र का रिजल्ट घोषित किया तो एमबीपीजी कॉलेज ने बृहस्पतिवार को उसका परीक्षा आवेदन फार्म भरवाया। इसके बाद छात्र ने पूर्व निर्धारित बीएससी फाइनल की केमेस्ट्री विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा भी दी।
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में अध्ययनरत छात्र पवन कुमार पिछले साल बीएससी द्वितीय वर्ष में फेल हो गया था।

परीक्षा सुधार का आवेदन फार्म भरने के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्र को बीएससी तृतीय वर्ष में प्रोविजनल एडमिशन दे दिया था लेकिन जब परीक्षा सुधार का रिजल्ट आया तो वह एक नंबर कम रहने की वजह से पास नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे साल की पढ़ाई बेकार होने से परेशान छात्र ने कुविवि में सूचना के अधिकार के तहत संबंधित प्रश्नपत्र की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन की जानकारी मांगी।

RTI के तहत उत्तर पुस्तिका का परीक्षण

बताते हैं कि सूचना के अधिकार के तहत उत्तर पुस्तिका का परीक्षण कराया और जिसमें छात्र का एक नंबर बढ़ गया।

कुविवि के परीक्षा विभाग ने आरटीआई के पश्चात छात्र पवन कुमार को 21 मई को उत्तीर्ण घोषित कर दिया। छात्र पवन कुमार को रसायन विज्ञान में 12 अंकों में एक नंबर बढ़ गया और वह पास हो सका।

उत्तर पुस्तिका को लेकर आरटीआई के सभी मामले सब्जेक्ट कन्वीनर के पास भेजे जाते हैं। इस छात्र के नंबरों 373 में एक नंबर बढ़ने पर उसे उत्तीर्ण घोषित किया गया है। छात्र का एक नंबर कम कैसे हुआ, इस मामले की विश्वविद्यालय गंभीरता से पड़ताल कर रहा है।
- प्रो. रजनीश पांडेय, परीक्षा नियंत्रक, कुमाऊं विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed