छात्र संगठनों के घोषणा पत्र जारी, 10 मुख्य वादे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाना।
-आम स्टूडेंट को ध्यान में रखकर पीयू का फीस स्ट्रक्चर तैयार होगा।
-पीयू कैंपस में छात्राओं की सिक्योरिटी का मुद्दा प्रमुखता से उठाना।
-पीयू में खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा।
-गर्ल्स हॉस्टल में जिम और स्टेशनरी दुकान खोली जाएंगी।
-पीयू के विभागों में स्टूडेंट और शिक्षकों की रेशो यूजीसी नियमों के तहत हो।
-पीयू साउथ कैंपस में अलग स्टूडेंट सेंटर बनवाया जाएगा।
-सभी विभागों में अलग से प्लेसमेंट सेल स्थापित किए जाएंगे।
-पीयू में लड़कियों के लिए और हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा।
-रिसर्च स्कॉलर के लिए अलग हॉस्टल की सुविधा।
-पीयू कैंपस में आउटसाइडर को बैन, पैड पार्किंग के मुद्दे ।
-स्टूडेंट के लिए स्पेशल हेल्प डेस्क की सुविधा।
पुसू-एसएफआई-जीजीएसयू-एचएसए -एचपीएसए गठबंधन
-लड़कियों के लिए एंट्रेंस एग्जाम फीस को आधा किया जाएगा।
-पीयू में साइस लैब को अपग्रेड और आर्ट्स संकाय में इंफ्रस्ट्रक्चर बेहतर करना।
-पीयू में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल को दुरुस्त करना।
-पीयू के प्रशासनिक ब्लॉक में स्टूडेंट के काम तय समय में पूरे होंगे।
-सेल्फ फाइनेंस कोर्स से जुड़ी दिक्कतों को हल किया जाएगा।
-सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस को कम करना।
-पीयू के प्रत्येक रिसर्च स्कॉलर को स्टाइपेंड दिलाया जाएगा।
-पीएचडी स्कॉलर को समय पर स्कॉलरशिप का पैसा दिया जाएगा।
-पीयू मैन लाइब्रेरी में स्टूडेंट के बैठने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
-पीयू में एग्जामिनेशन फीस को कम किया जाएगा।
-पीयू साउथ कैंपस में मल्टी लेवल पार्किंग शुरू करना।
-पीयू के सिक्योरटी स्टॉफ में महिलाओं की संख्या बढ़ाना।
सोई-इनसो-युवा-सोपू और एचओसए
-पंजाब रोडवेज की बसों में स्टूडेंट को 50 फीसदी रियायत दिलाना।
-पीयू में शिक्षकों का मूल्यांकन शुरू कराया जाएगा।
-पीयू के हेल्थ सेंटर में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
-पीयू के हॉस्टल की अलाटॅमेंट ऑनलाइन कराई जाएगी।
-स्टूडेंट काउंसिल के कामकाज का स्टूडेंट से फीडबैक लिया जाएगा।
-शादीशुदा रिसर्च स्कॉलर को फ्लैट दिए जाएंगे।
-पीएचडी की खाली सीटों की ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी।
-पीयू लाइब्रेरी में स्टूडेंट के बैठने की जगह बढ़ाई जाएगी।
-फीस को विभागों में जमा कराने की सुविधा दी जाएगी।
-पीयू में स्थायी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर की नियुक्ति कराई जाएगी।
-पीयू के यूआईएलएस और यूआईएएमएस विभागों में पार्किंग की दिक्कत दूर की जाएगी।
-विभागों में जनरेटर सेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
एसएफएस ने जारी किया घोषणा पत्र
-पंजाब यूनिवर्सिटी में वुमन सेल स्थापित किया जाएगा।
-पीयू कैंपस में नए हॉस्टल बनवाने का प्रस्ताव तैयार होगा।
-सीनेट में स्टूडेंट काउंसिल सदस्यों को प्रतिनिधित्व मिलेगा।
-आर्ट्स संकाय में विद्यार्थियों को परीक्षा हिंदी या पंजाबी में देने की छूट दिलाई जाएगी।
-कैंपस में शिक्षकों की कमी को दूर करवाया जाएगा, नई भरती के लिए आवाज उठेगी।
-विद्यार्थियों को री-अपीयर का मौका दिलवाया जाएगा।
-बीएससी और एमएससी स्टूडेंट की क्रेडिट सिस्टम की दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
-विद्यार्थियों के लिए साल भर एजूकेशनल ट्रिप आयोजित किए जाएंगे।
-एसी जोशी लाइब्रेरी में बैठने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
-पीयू साउथ कैंपस में रीडिंग हॉल बनवाया जाएगा।
-पीयू में फीस बढ़ाने का फैसले से पहले विद्यार्थियों से सलाह किए जाने का प्रस्ताव पास कराया जाएगा।
-कैंपस में पीएचडी कर रहे प्रत्येक स्टूडेंट को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
-टॉपर विद्यार्थियों के लिए स्पेशल स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी।
-स्टूडेंट काउंसिल के काम का स्टूडेंट्स से फीडबैक लिया जाएगा।