फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student leader fight in dav pg college.

डीएवी कॉलेज में 'नेताओं' ने मचाया तांडव

Thu, 18 Dec 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Dec 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
student leader fight in dav pg college.

मंगलवार को हुए टावर ड्रामे के बाद 'नेताओं' ने बुधवार को डीएवी कॉलेज में जमकर उत्पात मचाया।

विज्ञापन


उग्र छात्र नेताओं ने प्राचार्य कार्यालय, मास कम्यूनिकेशन सहित कई विभागों में जमकर तोड़फोड़ की। शाम को प्राचार्य की तहरीर पर 50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही प्राचार्य ने तीन दिन के लिए कॉलेज बंद कर दिया है।

डीएवी कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू न होने से नाराज एबीवीपी, एनएसयूआई और आर्यन ग्रुप के छह छात्र नेता मंगलवार को दो टावरों पर चढ़ गए थे। शाम को सीएम के आश्वासन पर छात्र नेता नीचे उतर आए थे। बुधवार को प्रबंधन, सरकार और छात्र नेताओं की बैठक होनी थी।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने इस संबंध में प्रबंधन के एक अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने इसकी जानकारी से इनकार कर दिया। इस पर छात्र नेता प्राचार्य से मिलने पहुंचे, लेकिन वे कुलपति के साथ बैठक में थे। प्राचार्य के न मिलने पर छात्रनेताओं ने कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में रखी मेज, कुर्सी, पीछे की ओर रखा कंप्यूटर, आलमारी, एलसीडी सहित गमले भी तोड़ दिए गए। छात्रों ने कई मेज और कुर्सियां कार्यालय से नीचे भी फेंक दी। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से तीखी बहस हुई।

मास कम्यूनिकेशन सहित कई विभागों में तोड़फोड़

student leader fight in dav pg college.

इसके बाद मास कम्यूनिकेशन सहित कई और विभागों में तोड़फोड़ की गई। बाद में छात्र कालेज के गेट पर धरने पर बैठ गए और शाम तक प्राचार्य का इंतजार करते रहे। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में 50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि छात्रों की पहचान होने पर गिरफ्तारी की जाएगी। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए शनिवार तक कॉलेज बंद करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गढ़वाल विवि की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

हाजिरी मशीन टूटने से राहत!
मंगलवार को हंगामे के दौरान छात्र नेताओं ने डीएवी कालेज में हाजिरी मशीन तोड़ दी थी। लेकिन, शिक्षकों न इस संबंध में प्राचार्य से शिकायत तक नहीं की। बुधवार को भी दिनभर चले हंगामे की वजह से शिक्षक हाजिरी नहीं लगा पाए।

पुलिस को मिला वीडियो
उपद्रवी छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में रखे सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम में भी तोड़फोड़ की। जांच के दौरान कंप्यूटर की हार्ड डिस्क गायब मिली। लेकिन किसी छात्र द्वारा तैयार हंगामे की वीडियो क्लिप पुलिस के हाथ लग गई है।

इसमें तोड़फोड़ करने वाले छात्र साफ नजर आ रहे हैं। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि हार्ड डिस्क में मंगलवार को हुए हंगामे की फुटेज के अलावा महत्वपूर्ण डाटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed