फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student honored in DAV dehradun.

मुकाम हासिल करने वाले डीएवी के छात्रों का सम्मान

Sun, 07 Feb 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Feb 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
student honored in DAV dehradun.

आर्यन छात्र संगठन की तरफ से डीएवी पीजी कालेज के सभागार में प्रथम डीएवी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुकाम हासिल करने वाले पूर्व छात्रों और उनके परिजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उठाया।

विज्ञापन


शनिवार को कार्यक्रम आयोजक एल्मुनाई एसोसिएशन के संरक्षक डा. एस फारूख ने डीएवी पीजी कालेज की परंपरा और पूर्व छात्रों के योगदान के बारे में बताया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी व मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर राम गुलाम व नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री लोकेंद्र बहादुर चंद्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


दिवंगत व शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डा. राकेशवर्मा ने कहा कि हमें डीएवी पीजी कालेज की विरासत को अधिक समृद्ध करने का प्रयास करना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल चौधरी व सचिन थपलियाल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आकाश गौड़, आदित्य बिष्ट, शूरवीर सजवाण, सतीश पंत, महेंद्र माही, प्रमोद चौधरी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस अवसर पर संगम कला मंच के कलाकारों द्वारा देश की सांस्कृतिक छंटा बिखेरी गई। खासकर गढ़वाली, गोरखाली, कुमाऊंनी, जौनसारी नृत्यों ने रंग बिखेर दिए। संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक सचिन थपलियाल व कपिल चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुत्री, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) टीपीएस रावत, वरिष्ठ विधायक हीरा सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजकंवर, पूर्व डीजीपी चमनलाल प्रद्योत, उद्यमी डा. एस फारूख, वरिष्ठ कांग्रेस सूर्यकांत धस्माना, रविंद्र जुगरान, शिक्षाविद डीएस मान, आर्यन छात्र संगठन के संस्थापक राकेश सिंह नेगी, शहीद मेजर भूपेंद्र कंडारी के पिता गजेंद्र कंडारी, शहीद सहायक कमांडेंट जतिन गुलाटी के पिता श्याम गुलाटी, डीआईडी फेम राघव जुयाल, चार मिस्टर इंडिया रहे मुकेश क्षेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वर्मा, मेजर प्रेमलता वर्मा, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व महासचिव अनिल गांधी, शिक्षाविद सुनील अग्रवाल, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान, भाजपा नेता आदित्य चौहान का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed