फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student have less knowledge about hindi

हिंदी में अनाड़ी हैं सबसे बड़े कॉलेज के छात्र

Thu, 03 Jul 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Jul 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
student have less knowledge about hindi

हमारे देश में मातृभाषा का क्या हाल है इसका अंदाजा देहरादून के सबसे बड़े कॉलेज के छात्रों में हिंदी की समझ को देखकर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


छात्र संख्या के लिहाज से देहरादून के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में व्यवस्थाओं, प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं ने बुधवार को मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान यह भी सामने आ गया कि छात्रों में हिंदी की कितनी समझ है।

हिंदी में अनाड़ी निकले डीएवी के छात्र

student have less knowledge about hindi

डीएवी के छात्र नेता हिंदी में अनाड़ी हैं, यह बात प्रदर्शन के दौरान साबित हुई।

छात्रों ने हाथ से बनाए हुए पोस्टरों पर हिंदी में कई नारे लिखे थे, जिसमें तमाम गलतियां थीं। एक पोस्टर पर लिखा था ‘प्रार्चाय के पापो का घडा’।

अन्य पोस्टरों की भी यही स्थिति थी।

इस दौरान छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले डीएवी के छात्र नेता मटकियों के साथ कॉलेज पहुंचे।

प्राचार्य के कक्ष के सामने छात्रों ने फोड़े मटके

student have less knowledge about hindi

उन्होंने एक मटके पर मैनेजमेंट भ्रष्टाचार, दूसरे मटके पर कॉलेज प्राचार्य के पाप और तीसरे मटके पर कॉलेज की अव्यवस्थाएं लिखा हुआ था।

हंगामे और नारेबाजी के बीच कॉलेज प्राचार्य के कक्ष के सामने ही छात्र नेताओं ने यह मटके फोड़ दिए।

इस कड़ी में जल्द ही छात्र नेता वर्ष 1995 के बाद के सभी छात्रसंघ पदाधिकारियों को भी कॉलेज में बुलाकर आंदोलन में समर्थन मांगने जा रहे हैं।

इस अवसर पर सिद्धार्थ राणा, नितिन जोशी, अंशुल चावला, जितेंद्र कुमार रिकूं, देवेंद्र बिष्ट, सतीश पंत, महेंद्र राणा माही, शुभम ठाकुर, मोहन भंडारी, राघव सूद और आकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed