फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student fight in sgrr

'लड़की के चक्कर में SGRR में निकल गई बेल्ट'

Thu, 29 Aug 2013 10:15 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून Updated Thu, 29 Aug 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
 student fight in sgrr

देहरादून के एसजीआरआर पीजी कालेज में लड़की छेड़ने को लेकर हुए विवाद में छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों ने समझौते में ही भलाई समझी।

विज्ञापन


कालेज में बृहस्पतिवार को एबीवीपी, एनएसयूआई और आर्यन ग्रुप के कार्यकर्ता चुनावी जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि इस बीच एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी की प्रचार टोली में शामिल लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


समर्थन में कूदा आर्यन
इसके बाद जैसे ही दोनों गुट प्रचार के लिए कैंटीन में पहुंचे तो वहां मारपीट शुरू हो गई। आर्यन ग्रुप भी एनएसयूआई से जुड़े छात्रों के समर्थन में लड़ाई में कूद पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के बीच जमकर बेल्टें चलीं, जिसमें कई छात्र जख्मी हो गए। आर्यन ग्रुप के एक कार्यकर्ता और एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं।

थाने में जमा हुए छात्र

मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस कुछ छात्रों को थाने ले आई। तीनों गुटों के छात्र भी थाने में जमा हो गए। करीब तीन घंटे तक बहस के बाद शाम को मामले में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed