{"_id":"bb3509382f8bb559ff9cc233738d4d88","slug":"student-fight-in-pantnagar-university-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर विवि में भिड़े छात्र गुट, एक छात्र लापता","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंतनगर विवि में भिड़े छात्र गुट, एक छात्र लापता
ब्यूरो / अमर उजाला, पंतनगर
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों में विवाद के बाद टकराव हो गया। इसमें तीन छात्र घायल हो गए। एक घायल छात्र के अचानक लापता होने से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
प्रौद्योगिक महाविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र अंकित चौहान अपने कुछ साथियों के साथ सीबी-1 हॉस्टल के पास आया। इसी बीच, वहां टहल रहे बीएससी एग्रीकल्चरल के फाइनल ईयर के छात्र नीरज भट्ट, कृष्णा कुमार और विमल से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल होने पर सीबी-1 के सैकड़ों छात्र वहां पहुंच गए और वे अपने दो साथियों कृष्णा, विमल को बचाकर हॉस्टल के भीतर ले गए। इसी बीच, हमलावर छात्र वहां से निकले। मारपीट के दौरान ही नीरज भी वहां से जान बचाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मारपीट में नीरज को सबसे अधिक चोटें आई हैं। घटना के बाद से वह अपने कमरे में भी नहीं पहुंचा है। दो घायल छात्रों कृष्ण कुमार और विमल का विवि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीएस मूर्ति, वार्डन एके पांडे, एसओ डॉ. अरुण चौधरी, एएसओ रविंद्र मिश्रा, मदन मेहरा, एवीओ एनसी पंत भी घटनास्थल पर पहुंच गए। विवि सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध हालात में गायब हुए अंकित चौहान के साथ ही हमलावर छात्रों की तलाश भी की जा रही है।