एलयू में छात्रों की गुंडईः मारपीट की, लहराए असलहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में दबंग छात्रों की अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक घटनाओं से कैंपस में शांति-व्यवस्था को कायम रखना चुनौती हो गया है।
शुक्रवार को साइंस कैंटीन में हॉस्टलर्स ने बीए तृतीय वर्ष के छात्र जितेंद्र प्रताप सिंह की खूब पिटाई की और उसे असलहे की बट से मारकर चोटिल कर दिया और असलहा लहराते हुए बेखौफ कैंपस से निकल गए।
यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टोरियल बोर्ड को इसकी हवा तक नहीं लगी। भुक्तभोगी ने अभी तक डर के कारण कोई लिखित शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र जितेन्द्र प्रताप सिंह दोपहर को अपने दोस्तों के साथ साइंस कैंटीन में बैठा हुआ था।
यूनीवर्सिटी प्रशासन ने किया घटना से इंकार
तभी वहां पर हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्र आ गए और जितेन्द्र को पीटना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो एक दबंग छात्र ने असलहा निकाल लिया और उसकी बट से उसे पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद जब उसने भागने की कोशिश की तो उसके सिर पर असलहा सटा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फिर से पिटाई शुरू कर दी।
इतने में ही जितेन्द्र की ओर से भी बड़ी संख्या में छात्र वहां पर उसे बचाने के लिए पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मौके पर पुलिस व प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंचे इससे पहले ही हॉस्टलर्स असलहा लहराते हुए कैंपस से भाग निकले।
फिलहाल भुक्तभोगी छात्र की ओर से प्रॉक्टोरियल बोर्ड में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन इस तरह की किसी भी घटना से इंकार कर रहा है।