राज्य भर के कॉलेजों में प्रदर्शन करेगी एसएफआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई राज्य कमेटी द्वारा दिए गए दो दिन का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद अब एसएफआई ने छात्र संघ चुनाव जल्द घोषित किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करेंगे। राज्य कमेटी के आवाहन पर जिला सहित पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों में प्रदर्शन किए जाएंगे और धरने दिए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और सचिव चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि पूरे जिला भर में प्रदर्शन, धरने और रैलियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अब छात्र संघ चुनाव पर रोक लगाने की साजिश रच रहा है।
रूसा सिस्टम छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब तक यूजी की पुराने और नए रूसा सिस्टम के तहत परीक्षा परिणाम घोषित न किए जाने के कारण जहां छात्र परेशान है, वहीं अब इसी का बहाना कर छात्र संघ चुनाव पर संशय खड़ा कर दिया गया है।
विवि प्रशासन और सरकार फीस बढ़ोतरी करने, रूसा को लागू करने में पूरी तरह से विफलता की नाकामियों को छुपाने के लिए अब एससीए चुनाव को बंद करवाने की कौशिश की जा रही है।
जिला अध्यक्ष ने चेताया कि अयदि इसके बावजूद चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती तो 25 अगस्त से एसएफआई प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी।