{"_id":"06bda6628e051df94b0a1a5a1d529e72","slug":"student-elections-started-to-walk-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मैदान में कूदे स्टूडेंट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चुनावी मैदान में कूदे स्टूडेंट
देहरादून/आफताब अजमत
Updated Sat, 17 Aug 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशी समर्थकों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई। शुक्रवार संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों ने कनवेंसिंग कर परिसर में रैली निकाली।
विज्ञापन
वहीं इससे पूर्व कालेज में प्राचार्य, चुनाव अधिकारी और छात्रों की बैठक में चुनाव की संभावित तिथि पांच सितंबर पर सहमति जताई गई।
चुनावी शोर शराबा शुरू
कालेज में विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से अभी अध्यक्ष और मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए, इसके बावजूद कालेज में जमकर चुनावी शोर शराबा सुनाई देने लगा है।
विज्ञापन
संभावित प्रत्याशियों के समर्थक परिसर सर्किल में पूरे दिन रैली निकालते रहे। कालेज में एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र नेगी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद एनएसयूआई की बागी स्वाति नेगी ने भी रैली निकाली व जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
पांच सितंबर को चुनाव
इससे पूर्व कालेज में प्राचार्य देवेंद्र भसीन, चुनाव अधिकारी डा.गोपाल क्षेत्री, डा.अतुल कुमार, अभिषेक भंडारी, संदीप कुमार, आशीष रावत, राकेश नेगी आदि की मौजूदगी में हुई बैठक में पांच सितंबर को चुनाव की संभावित तिथि घोषित करने पर सहमति बनी।
साथ ही कहा कि यदि पांच को मतदान हुए तो छह सितंबर को मतगणना कर इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। छात्रों के साथ हुई बैठक के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन के बीच बैठक हुई।
बैठक में एसपी सिटी डा.जगदीश चंद ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपंन कराने के लिए पुलिस की और से पूरी तैयारी की गई है।
कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई
यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो निश्चित रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर डीबीएस और एसजीआरआर में भी प्रत्याशियों के समर्थकों ने कनवेंसिग की।
इनकी भी सुनिए
चुनाव कार्यक्रम की फाइनल सूची सोमवार को चुनाव अधिकारी गोपाल क्षेत्री द्वारा घोषित की जाएगी। छात्रों के साथ बैठक के बाद अभी संभावित तिथि घोषित की गई है।
-डा.देवेंद्र भसीन, प्राचार्य डीएवीपीजी कालेज