फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Council Election Issue in Punjab University

पुलिस नहीं चाहती छात्र संघ के चुनाव हों

Thu, 24 Jul 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Jul 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Student Council Election Issue in Punjab University

पुलिस विभाग चाहता है कि पंजाब विश्वविद्यालय और शहर के कालेजों में छात्र संघ के चुनाव पर पाबंदी लगनी चाहिए। पुलिस ने इस बारे में प्रशासन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्र संगठन चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं और चुनाव के नामर्स भी नहीं मानते है। अपनी मरजी से प्रदर्शन करते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर प्रतियोगिता शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि हर बार छात्र संघ के चुनाव में पंजाब विश्वविद्यालय में मारपीट की घटनाएं होती हैं। इस बार मारपीट की घटनाएं चुनाव से पहले ही शुरू हो गई हैं जबकि अभी तक चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 10 दिन पहले पीयू में हेल्प डेस्क पर छात्र संगठनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। छात्र संघ के चुनाव में डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर का कहना है कि छात्र संगठन नामर्स नहीं मानते है जमकर आचार संहिता का उल्लंघन होती है, इसलिए प्रशासन से चुनाव न करवाने के लिए पत्र लिखा गया है।

पंजाब व हरियाणा में नहीं होते हैं चुनाव
पुलिस के अनुसार पंजाब और हरियाणा में किसी भी कॉलेज और विश्वविद्यालय में चुनाव नहीं होते है। इसलिए वहां पर मारपीट और विवाद की घटनाएं कम होती है।

मालूम हो कि पंजाब और हरियाणा के कॉलेजों और विश्वविद्यालय में भी अलग अलग छात्र संगठन चंडीगढ़ का हवाला देते हुए चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed