फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student council election in chandigarh

पढ़ें, चंडीगढ़ में कब होंगे छात्र काउंसिल के चुनाव?

Sun, 24 Aug 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
student council election in chandigarh

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और इससे संबद्ध चंडीगढ़ के कॉलेजों के छात्र काउंसिल चुनाव के संबंध में 28 अगस्त तक अधिसूचना जारी हो सकती है। पीयू के कुलपति ने प्रशासन को पत्र भेजकर पांच सितंबर को चुनाव कराने की मंजूरी मांगी है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि प्रशासन 27 अगस्त तक पीयू को चुनाव कराने की मंजूरी दे देगा। इसके बाद पीयू 28 अगस्त तक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर देगी। इसके साथ ही पीयू में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। छात्र संगठनों को प्रचार के लिए लगभग एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया एक सितंबर को हो सकती है।  
विज्ञापन


छात्र काउंसिल चुनाव पांच सितंबर को कराने के लिए पीयू और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी आधिकारिक तौर पर पीयू को चुनाव की मंजूरी संबंधी पत्र नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 सितंबर को चुनाव कराने पर सहमति बनी

student council election in chandigarh

सूत्रों का कहना है कि पीयू की ओर से प्रस्तावित तिथि पर प्रशासन चुनाव कराने के लिए तैयार है। पीयू में शुक्रवार को ही छात्र काउंसिल चुनाव होने की प्रथा रही है। पिछले साल चुनाव बुधवार को हुए थे।

पीयू प्रशासन इस साल देरी से चुनाव कराना चाहता था। लेकिन, चंडीगढ़ पुलिस ने जब पीयू से चुनाव पहले सप्ताह में कराने की बात कही, तो पीयू तैयार हो गया। चंडीगढ़ पुलिस का तर्क था कि चुनाव जितनी देरी से होंगे, कैंपस में उतने ज्यादा दिनों तक झगड़े होते रहेंगे।यन

ध्यान रहे कि पीयू में हाल ही में यूनिवर्सिटी अधिकारियों की छात्र संगठनों के  साथ बैठक हुई थी। इसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। पुलिस ने भी पीयू को चुनाव को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं, जिनका पालन चुनावों तक करना होगा। साथ ही छात्र संगठनों को भी पीयू और पुलिस ने कई निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed