फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Council Election Activities in Punjab University

पीयू में छात्र काउंसिल चुनाव की तैयारियों के अपडेट्स

Mon, 01 Sep 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
Student Council Election Activities in Punjab University

पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में कोड ऑफ कंडक्ट की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव में पहले वोट पाने के लिए छात्र नेताओं ने नए स्टूडेंट को रिझाने की हर संभव कोशिश शुरू कर दी है। कसौली की सैर से लेकर मूवी और डिस्को की टिकटें स्टूडेंट्स को बांटी जा रही हैं।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 1 बजे पीयू के गेट नंबर 3 के बाहर टूरिस्ट बसों में स्टूडेंट को भरकर कसौली टूर पर ले जाया गया। जबकि, कुछ ही दूर पर ही पुलिस कर्मचारी और पीयू सिक्योरिटी गार्ड यह सब देखते रहे।
विज्ञापन


छात्र नेता सबसे अधिक यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) डेंटल कालेज, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग (यूआईसीईटी) और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी (यूआईएलएस) स्टूडेंट को कसौली, शिमला और मूवी के ऑफर दे रहे हैं। चुनाव में इन विभागों का बड़ा वोट बैंक जीत-हार का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में दाखिला नहीं, फिर भी कर रहे चुनाव प्रचार

Student Council Election Activities in Punjab University

पीयू प्रशासन ने चुनाव तक कैंपस में आउटसाइडर की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। लेकिन, रविवार को भी एनएसयूआई, सोपू और पुसू के कई पुराने छात्र नेता सरेआम कैंपस और स्टूडेंट सेंटर पर चुनावी रणनीति बनाते देखे गए।

लेकिन पीयू के अधिकारी और सिक्योरिटी अधिकारी कुछ नहीं कर सके। पुलिस ने चेकिंग के नाम पर दिनभर में 4-5 आउटसाइडर को पकड़ा और बाद में उन्हें भी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

सोपू दो फाड़, एक अकेले और दूसरी सोई के साथ

कैंपस में स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) पहली बार प्रमुख पार्टियों से कमजोर दिख रही है। सोपू का वोट बैंक पूरी तरह बिखर गया है। साल भर से सोपू के लिए लड़े अमनिंदर सिंह मान और प्रभजीत करमूवालिया दो फाड़ हो चुके हैं।

करमूवालिया सोई के साथ मिल गए हैं। रविवार को स्टूडेंट सेंटर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मान ने बताया कि सोपू की तरफ से दिवजोत संधू अकेले ही सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ रही हैं।

एनएसयूआई ने किया शक्ति प्रदर्शन

Student Council Election Activities in Punjab University

2013 में पहली बार में ही छात्र काउंसिल चुनाव में जीत हासिल कर रिकार्ड बनाने वाली नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन कर अन्य संगठनों के लिए चेतावनी पेश कर दी है।

शाम करीब 5 बजे हॉस्टल नंबर 3 के सामने एनएसयूआई के कर्णधार बिरेंद्र सिंह ढिल्लो, मनोज लुबाना और चंदन राणा ने अपने समर्थकों को जीत के लिए प्रेरित किया।  

प्रचार के लिए छात्र समय अलॉट
पीयू प्रशासन ने चुनाव प्रचार के दौरान छात्र संगठनों में हिंसक वारदातों को रोकने के लिए नया तरीका अपनाया है। रविवार को सभी छात्र संगठनों के साथ बैठक डीएसडब्ल्यू ने पीयू मेन कैंपस और साउथ कैंपस स्थित यूआईईटी के लिए अलग-अलग समय अलॉट किया है।

साउथ कैंपस में नेताओ को 1 से 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 1 सिंतबर को एबीवीपी, 2 सितंबर सोई-इनसो, 3 सिंतबर एनएसयूआई और 4 सितंबर को पुसू को समय दिया गया है। 

एसएफआई ने दिया पुसू को समर्थन

Student Council Election Activities in Punjab University

चुनाव से पहले गठजोड़ का क्रम अभी जारी है। रविवार को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने एक प्रेस वार्ता में पुसू के साथ गठजोड़ कर लिया है।

एसएफआई छात्र नेता प्रभप्रीत सिंह ने गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुसू-एचएसए-एचपीएसए, जीजीएसयू और एसएफआई का पूरा पैनल मिलकर चुनाव लड़ेगा।  
 
3 नंबर हॉस्टल के सामने लगेंगे टेंट
पीयू प्रशासन ने चुनाव में उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आने के बाद छात्र नेताओं को टेंट लगाने की अनुमति दे दी है। इस बार टेंट लगाने के लिए जगह में कटौती कर दी है। रविवार देर शाम को 3 नंबर हॉस्टल के सामने टेंट लगाने का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed