फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student council election

जानिए, पीयू में कब होंगे छात्रसंघ के चुनाव?

Sat, 02 Aug 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Aug 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
student council election

पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध शहर के कालेजों में छात्र काउंसिल चुनाव 1 अक्तूबर को हो सकते हैं। पीयू ने इस साल पिछले चार सालों की तरह सितंबर के पहले सप्ताह के शुक्रवार को चुनाव न कराने का निर्णय ले लिया है।

विज्ञापन


पीयू सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्तूबर के पहले सप्ताह में ऑटम ब्रेक के शुरू होने से पहले चुनाव कराना चाहता है। पीयू और कालेजों में 2 से 12 अक्तूबर तक ऑटम ब्रेक है। ऐेसे में पीयू प्रशासन की कोशिश है कि ऑटम ब्रेक शुरू होने से ठीक पहले 1 अक्तूबर को चुनाव करा लिए जाएं ताकि बाद में छात्र संगठनों के बीच किसी तरह की हिंसक वारदात न हो। पिछले सालों की प्रथा के तहत अगर सितंबर के पहले शुक्रवार को चुनाव कराना होता तो पीयू को 5 सितंबर को चुनाव कराना पड़ता। उस दिन शिक्षक दिवस है।
विज्ञापन


ऐसे में यह तय है कि शिक्षक दिवस पर छात्र काउंसिल चुनाव नहीं होंगे। पीयू प्रशासन 15 अगस्त के बाद यूटी प्रशासन को पत्र लिखकर चुनाव कराने की मंजूरी मांगेगा। 1 अक्तूबर के आसपास अगर शहर में कोई वीवीआईपी मूवमेंट न हुई और पुलिस बल मौजूद हुआ तो पीयू को चुनाव कराने की मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू में पांच साल पहले तक चुनाव सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्तूबर के पहले सप्ताह  में होते थे। इसके पीछे तर्क यह था कि चुनाव के तुरंत बाद पीयू और कालेजों में ऑटम ब्रेक हो जाती थी, जिससे चुनाव के बाद किसी तरह की हिंसक घटना होने की आशंका नहीं रहती थी, लेकिन चार साल पहले लिंगदोह समिति की सिफारिशों में जब छात्र काउंसिल चुनाव नया शिक्षा सत्र शुरू होने बाद जल्द से जल्द कराने की बात कही थी तो पीयू ने चुनाव सितंबर के पहले सप्ताह के पहले शुक्रवार को कराना शुरू कर दिया था।

पीयू में लेट फीस के साथ दाखिला 31 अगस्त तक चलता है और इसके तुरंत बाद पीयू चुनाव करा रहा था। हालांकि पिछले साल चुनाव बुधवार को 4 सितंबर को हुए थे और इस साल भी 1 अक्तूबर को बुधवार है।


पीयू प्रशासन ने इस साल पिछले सालों की प्रथा को तोड़ते हुए चुनाव देरी से कराने का फैसला लिया है और पीयू को चुनाव के लिए 1 अक्तूबर सबसे उपयुक्त लग रही है। अगर किसी वजह से 1 अक्तूबर को चुनाव की मंजूरी न मिल सकी तो 26 से 30 सितंबर के बीच किसी भी दिन चुनाव हो सकते हैं। इस संबंध में पीयू के डीन  छात्र कल्याण प्रो.नवदीप गोयल ने कहा कि पीयू में चुनाव सितंबर के अंतिम सप्ताह में होंगे। तिथि अभी तय नहीं है। हम जल्द ही प्रशासन को पत्र भेजकर चुनाव कराने की मंजूरी मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed