{"_id":"d59345d043ca53a217e70a6b0e8875f7","slug":"student-complaint-box-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की शिकायत पर लगेगी गुरुजी की क्लास! ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्रों की शिकायत पर लगेगी गुरुजी की क्लास!
Updated Sun, 04 Aug 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में नल में पानी नहीं आ रहा या बैठने के लिए क्लास में सीट नहीं मिलती। गुरुजी क्लास में देर से आते हैं या ठीक नहीं पढ़ाते।
विज्ञापन
कॉलेज में व्यवस्था सुधार के लिए और क्या हो सकता है। छात्र अपनी इस तरह की कोई भी समस्या खुलकर कॉलेज प्रशासन के सामने रख सकेंगे। वे चाहेंगे तो उनकी पहचान भी उजागर नहीं की जाएगी। कॉलेज में एक फीड बैक बॉक्स रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसमें छात्र अपने नाम से या बिना नाम लिखे कुछ भी सुझाव या शिकायत लिखकर डाल सकेंगे। छात्रों को प्रशासनिक व्यवस्था में शामिल कर सुधार की जो पहल नेशनल कॉलेज से शुरू हुई थी, उसे अब शहर के कुछ और कॉलेज अपनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में कई साल से छात्रसंघ नहीं रहे। इस पर यह बात भी उठ रही थी कि अराजक छात्रसंघ न हों लेकिन आम छात्रों की बात सुनने के लिए तो प्रशासन को कोई व्यवस्था करनी चाहिए।
नेशनल कॉलेज ने सबसे पहले छात्रों के फीडबैक के लिए कई उपाय किए। वहां अभिभावकों और छात्रों के साथ हर सत्र में कई बार बैठक होती हैं।
उसमें भी यदि वे अपनी बात खुलकर नहीं रख सकते तो उसके लिए कॉलेज में एक सुझाव और शिकायत पेटिका लगवा रखी है। कोई भी छात्र-छात्रा अपने नाम से या बिना नाम के अपनी बात लिखकर इसमें डाल देते हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह बताते हैं कि इन सुझावों और शिकायतों पर वे बैठक करते हैं। शिक्षकों की भी कोई शिकायत होती है तो उस पर उनसे बात करते हैं।
डॉ. सिंह कहते हैं कि कॉलेज की व्यवस्था से जुड़ी शिकायत या सुझाव तो छात्र सीधे भी बता देते हैं लेकिन शिक्षकों के बारे में बोलने से डरते हैं। उसके लिए यह बॉक्स बहुत काम आता है।
अब इस व्यवस्था को लागू करने जा रहे जयनारायण कॉलेज(केकेसी) के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा कहते हैं कि हमारे यहां डीन स्टूडेंट वेल्फेयर की अध्यक्षता में शिकायत निवारण समिति पहले से बनी हुई है लेकिन कुछ छात्र-छात्राएं संकोची होते हैं।
वे सीधे शिकायत नहीं कर सकते। यही वजह है कि वह खुद कुछ समय तय करेंगे जिसमें छात्र-छात्राएं आकर उनसे मिल सकें। नए सत्र में शिकायत और सुझाव पेटिका भी रखवाने के लिए कमेटी के सदस्यों से हमारी बात हुई है।
अभी नया सत्र शुरू हुआ है। इसी हफ्ते हम यह पेटिका रखवा देंगे। प्राचार्य कक्ष के बाहर यह पेटिका रखवाई जाएगी।
विद्यांत हिंदू कॉलेज की प्राचार्य डॉ. धर्म कौर भी कहती हैं कि डॉ. गीता कपिल की अध्यक्षता में शिकायत निवारण समिति बनी हुई है लेकिन छात्रों की बात सीधे हम तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि वे नि:संकोच होकर अपनी बात कह सकें।