फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student can carry calculator in CAT exam.

बड़ी खबरः अब कैट में कैलकुलेटर चलाने की छूट

Mon, 27 Jul 2015 01:07 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Jul 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
student can carry calculator in CAT exam.

देश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिबंधित ‘कैलकुलेटर’ को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने परीक्षा में चलाने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


अब तक केवल एक परीक्षा ऑल इंडिया बार एग्जाम (एआईबीई) में किताब साथ ले जाने की अनुमति दी जाती रही है। कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) में कैलकुलेटर चलाना एक नई शुरुआत मानी जा रही है। आईआईएम अहमदाबाद ने कई बदलावों के साथ कैट 2015 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पहली बार कैट ऑनलाइन परीक्षा केवल एक दिन में दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया छह अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस बार कुछ सवाल ऐसे भी रखे जाएंगे, जिनके बहुविकल्प नहीं होंगे। इन्हें हल करने के बाद जवाब कंप्यूटर में ही दिए गए संबंधित बॉक्स में पेस्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और अहम बदलाव समय प्रबंधन से जुड़ा हुआ है। कैट में गत वर्ष के 170 मिनट की तुलना में इस बार 180 मिनट का समय दिया जाएगा। गत वर्ष के दो सेक्शन के बजाए इस साल तीन सेक्शन होंगे। गत वर्ष तक अभ्यर्थी किसी भी सेक्शन का कोई भी सवाल हल कर सकता था लेकिन इस बार एक सेक्शन के लिए 60 मिनट निर्धारित होंगे।

60 मिनट पूरे होने के बाद ही आगामी सेक्शन में एंट्री मिलेगी। कैट की परीक्षा में पहली बार ऑन स्क्रीन कैलकुलेटर उपलब्ध कराया जा रहा है।

136 शहर, 650 परीक्षा केंद्र

student can carry calculator in CAT exam.

कैट का आयोजन 29 नवंबर को देश के 136 शहरों के 650 परीक्षा केंद्रों पर होने जा रहा है। उत्तराखंड में परीक्षा के लिए देहरादून और रुड़की में केंद्र बनाए जाएंगे। 19 आईआईएम की करीब 5500 सीटों के लिए होने वाली इस प्रबंधन की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा के लिए यूपी में आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ और वाराणसी को केंद्र बनाया गया है।

सवाल 100 ही होंगे
परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 100 ही रहेगी। इसमें 34 सवाल अंग्रेजी (वर्बल व रीडिंग कांप्रिहेंसन) के, 32 सवाल डीआईएलआर (डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग) और 34 सवाल क्यू ए (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) के होंगे। हर सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब देने पर एक अंक काट लिया जाएगा। कैट की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए 15 अक्तूबर को ट्यूटोरियल जारी कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी :
ऑनलाइन पंजीकरण : 6 अगस्त से 20 सितंबर
एडमिट कार्ड डाउनलोड : 15 अक्तूबर को दोपहर एक बजे से
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 29 नवंबर
रिजल्ट जारी होने की तिथि : जनवरी 2016 के दूसरे सप्ताह में
परीक्षा का शुल्क : सामान्य व ओबीसी के लिए 1600 रुपए, एससी, एसटी व विकलांग के लिए 800 रुपए

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.iimcat.ac.in
यहां लें जानकारी : cat2015@iimahd.ernet.in, 18002660207

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed