{"_id":"5091edfc91b54b134671c848777676d6","slug":"student-beaten-in-jnu-anti-national-activities-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि पहुंची JNU की आग, छात्रसंघ अध्यक्ष को पीटा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गढ़वाल विवि पहुंची JNU की आग, छात्रसंघ अध्यक्ष को पीटा
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू की आग अभी सुलग ही रही है कि उत्तराखंड गढ़वाल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष की पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
हालांकि यहां छात्रसंघ समारोह में अतिथियों के नामों को लेकर हुआ विवाद इसकी वजह बनी। छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज रावत ने अभाविप के एक छात्र नेता पर मारपीट करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है। वहीं आरोपी छात्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कोतवाली में धरना- प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शनिवार को छात्रसंघ समारोह में अतिथियों को बुलाने को लेकर डीएसडल्यू कार्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों व डीएसडब्ल्यू बोर्ड की बैठक आयोजित की गई थी। अभाविप अपने किसी नेता को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित करवाना चाहते थे, जबकि छात्रसंघ पदाधिकारी इससे सहमत नहीं थे। बताया जा रहा है कि इससे अभाविप के छात्र भड़क उठे। इसी दौरान विद्यार्थी परिषद के एक नेता की छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज रावत से तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज रावत ने अभाविप के एक कार्यकर्ता पर मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर भी दी है। सीओ बचन सिंह राणा ने कहा कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डीएसडब्ल्यू कार्यालय में छात्रों के विवाद पर प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जानकारी मुख्य नियंता को दे दी गई है। वहीं आरोपी छात्रनेता की गिरफ्तारी के लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया।