फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student alleged teaher for humilliation

ये कैसी पीएचडी करा रहा थे टीचर जी!

Sat, 08 Mar 2014 09:11 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
student alleged teaher for humilliation

एलयू में शोध छात्रा ने अपने गुरुजी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हिन्दी विभाग की शोध छात्रा ने विवि प्रशासन को पत्र लिखकर बताया कि बीते दो वर्षों से उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


उसके  बाद एलयू ने शोध पर्यवेक्षक को बदल दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि छात्रा रिसर्च के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी। शिक्षक ने उसे इसकी पूरी छूट दी।
विज्ञापन


लेकिन थीसिस के मामले पर छात्रा क्लीयर नहीं थी। उसने खुद पर्य वेक्षक बदलने की मांग की थी। इस मामले में कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

एलयू में हिन्दी विभाग की शोध छात्रा ने अपने शिक्षक पर उसके जेआरएफ के कागज क्लीयर न करने का आरोप लगाया है। छात्रों के मुताबिक इसके चलते उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से उसे यूजीसी से मिलने वाली वित्तीय मदद भी नहीं मिल पा रही। छात्रा ने विवि प्रशासन को लिखे पत्र में बताया कि वह अब उनके निर्देशन में पीएचडी नहीं कर सकती।

एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने शिक्षक से इस मसले पर विस्तृत बात कर उनका पक्ष लिया है।

शिक्षक ने हमें बताया कि यह छात्रा पीएचडी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छात्रा ने तैयारी के लिए जो छूट मांगी उसे दी गई। मगर पीएचडी की थीसिस तैयार करने को लेकर छात्रा भ्रम में थी।


वह अपने शिक्षक की बात को ढंग से नहीं समझ पा रही थी। खुद शिक्षक  भी थीसिस को लेकर उसे नहीं समझ पा रहे थे।

छात्रा ने अपना शोध पर्यवेक्षक बदलने की मांग की तो यूनिवर्सिटी ने शोध पर्यवेक्षक को बदल दिया। फिलहाल छात्रा ने इस मामले में कोई गंभीर शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed