{"_id":"b697137205fd3c4f449fd714c0777daa","slug":"student-able-to-deposit-the-seat-confirmation-fees-to-3rd-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 अगस्त तक जमा कर सकेंगे सीट कन्फर्मेशन फीस ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
3 अगस्त तक जमा कर सकेंगे सीट कन्फर्मेशन फीस
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 Jul 2014 03:31 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की स्पेशल काउंसलिंग में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स अब सीट कन्फर्मेशन की फीस 3 अगस्त तक जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
अभी तक उन्हें सीट कन्फर्मेशन की फीस 28 जुलाई तक ही भरनी थी।
मगर जिन स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए सीट लॉक की थी उसमें से अभी तमाम ऐसे हैं जो सीट कन्फर्मेशन की फीस नहीं जमा कर पाए थे।
ऐसे में अब उन्हें फिर एक मौका दिया गया है ताकि वह सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करके दाखिला ले सकें।
वहीं सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली चल रही सीटों को भरने के लिए अब दोबारा 5 अगस्त को काउंसलिंग होगी।
करीब 5 प्रतिशत सीटें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली हैं। इसमें जनरल कैटेगरी में 5 से 7 हजार रैंक तक के स्टूडेंट को सीट मिल सकती है।
एससी-एसटी कैटेगरी में 10 हजार रैंक तक के स्टूडेंट्स को सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल इसकी काउंसलिंग से पहले 4 अगस्त को सीटों का ब्यौरा ऑन लाइन किया जाएगा।