{"_id":"fb68d4f0a906cd1a14a7f2858b5cd26a","slug":"strike-at-hp-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज ठप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Aug 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर प्रशासन के साथ आर पार की लड़ाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को संयुक्त संघर्ष समिति के फैसले के मुताबिक विवि के तमाम कर्मचारियों ने सुबह साढ़े ग्यारह से ढाई बजे तक पूरी तरह से कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन
इसके साथ परिसर में गेट मीटिंग कर अपनी मांगों को उठाया। कर्मचारी विवि में रिक्त पड़े तीन सौ से अधिक पदों को भरने और प्रमोशन प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए लंच के दौरान भी अपना आंदोलन जारी रखा।
विज्ञापन
रैली को जेसीसी के चेयरमैन डा. हितेश्वर ठाकुर, गीता राम ठाकुर पीपी नेगी अधिकारी संघ अध्यक्ष बिशन सिंह चंदेल, मदन गोपाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, राजकुमारी, इसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस और विवि कोर्ट सदस्य तेजराम शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
प्रशासन पर लगाए आरोप
इन नेताओं ने विवि प्रशासन पर कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को उग्र करने का ऐलान किया। काम बंद होने से आम छात्रों को आ रही परेशानियों के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
जेसीसी के चेयरमैन डा. हितेश्वर ठाकुर ने कहा कि प्रशासन को 26 सूत्रीय मांग पत्र कई मर्तबा सौंपा गया। इस पर फैसला न लिए जाने से कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन पर उतरना पड़ रहा है।