फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strictness on attendance in khwaza moinuddin university

क्लास बंक की तो पापा को जाएगा एसएमएस

Wed, 01 Jan 2014 01:15 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
strictness on attendance in khwaza moinuddin university

अब यूनिवर्सिटी में क्लास बंक करके मौज-मस्ती करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। यूनिवर्सिटी में गैर हाजिर होने की सूचना आपके अभिभावक के मोबाइल फोन पर एसएमएस द्वारा भेजी जाएगी।

विज्ञापन


यही नहीं अब विवि में शिक्षक, छात्र व कर्मचारियों की बॉयोमिट्रिक उपस्थिति दर्ज करी जाएगी। जिस स्टूडेंट की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह व्यवस्था राजधानी की ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी में लागू की जा रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का पूरा फोकस क्लासरूम टीचिंग पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी के कुलपति अनीस अंसारी ने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। 2 जनवरी 2014 से सेकंड सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होने जा रही है।

ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने नियम व कानून और सख्त कर दिए हैं। अनीस अंसारी ने बताया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति का नियम अनिवार्य रूप से लागू करवाया जा रहा है।

पहले सेमेस्टर में जिन स्टूडेंट की 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं थी उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया था। इसके बाद जब उन्होंने एक्स्ट्रा पीरियड पढ़कर अपनी उपस्थिति पूरी कर ली तभी उन्हें आगे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।

अब आगे से सभी स्टूडेंट की उपस्थिति की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। जो स्टूडेंट क्लास में नहीं आएंगे उनके अभिभावकों के मोबाइल फोन पर एसएमएस से सूचना भेजी जाएगी।

इसके बाद स्टूडेंट को अपने अभिभावक को भी यहां लाना होगा और उनसे अनुपस्थिति पर जवाबदेही तय करवाई जाएगी। इसके साथ ही विवि में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व स्टूडेंट्स की बॉयोमिट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई जाएगी।


कुलपति ने बताया कि बॉयोमिट्रिक का एक फायदा यह होगा कि कौन उपस्थित और कौन अनुपस्थित इसका पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसके बाद किसी का कोई बहाना नहीं चल पाएगा।

फिलहाल यूनिवर्सिटी का पूरा फोकस क्लासरूम टीचिंग और स्टूडेंट्स को क्वॉलिटी एजुकेशन देने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed