फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strictness in lucknow university

शाम 7 बजे के बाद अब एलयू कैम्पस में नो-एंट्री

Sat, 01 Mar 2014 09:38 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
strictness in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय कैम्पस में शाम सात बजे के बाद अब एंट्री नहीं मिलेगी। कैम्पस के सभी गेट 7 बजते ही बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


रिसर्च स्कॉलर, शिक्षक व जरूरी काम के लिए ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी वह भी केवल गेट नंबर दो से। हॉस्टल से भी शाम सात बजे के बाद निकलना मुश्किल होगा।

रविवार को बाबूगंज में बालाजी स्वीट्स पर हुए उपद्रव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ये बंदिशें लगाई हैं। एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित के शुक्रवार को कड़े दिशा-निर्देश जारी करने के बाद कैम्पस में सख्ती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ाई खत्म होने के बाद एलयू में हर कीमत पर शाम 7 बजे कैम्पस के सारे गेट बंद करवा दिए जाएंगे। क्लासरूम या प्रैक्टिकल वर्क  के लिए सिर्फ वही स्टूडेंट भीतर जा सकेंगे जिन्हें शिक्षक ने बुलाया हो और उसका प्रमाण उनके पास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलयू में हॉस्टल व आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भी रात आठ बजे तक तिलक छात्रावास के पास लगे गेट से अंदर आने की इजाजत होगी।

इसके बाद सभी लोग आवागमन केवल गेट नंबर आठ से ही कर पाएंगे। शाम 7 के बाद हॉस्टल से निकलने पर बताना होगा कारण शाम सात बजे के बाद हॉस्टल से बाहर निकलने पर रजिस्टर में कारण दर्ज कराना होगा।

यही नहीं कब वापस आए यह भी दर्ज किया जाएगा। सभी प्रोवोस्ट को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। प्रोवोस्ट अपने-अपने हॉस्टल में इस रजिस्टर की निगरानी करेंगे और एक कर्मचारी को इस काम में में लगाया जाएगा।

छात्रावास में अगर कोई बाहरी व्यक्ति रुक रहा है तो उसे चिह्नित करने के साथ ही पुलिस व प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जानकारी देकर उसे पकड़वाने को कहा गया है।

एलयू के हॉस्टलों में रहने वाले स्टूडेंट्स पर सख्ती करने के लिए करीब 7 पूर्व सैनिकों को तैनात कर दिया गया है। इन्हें मुख्य रूप से हॉस्टल के आसपास लगाया गया है। अभी तक गार्ड के पास केवल डंडा रहता था।

एलयू में करीब 10 पूर्व सैनिक रखे जाएंगे। इसके बाद गार्ड सहित एलयू में कुल सुरक्षाकर्मियों की संख्या 50 होगी। एलयू के प्रॉक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह व्यवस्था की है।

प्रो. दीक्षित ने बताया कि कैम्पस के अंदर अब कोई अपना वाहन लेकर नहीं घुस सकेगा। केवल वही लोग जिन्हें पास जारी किए गए हैं वही वाहन लेकर अंदर आ सकेंगे। हालांकि निर्माण कार्य के चलते जो ठेकेदार काम करवा रहे हैं उन पर ये पाबंदी नहीं लागू होगी।


हॉस्टल से बाहर जाने पर मारपीट व उपद्रव करने वाले स्टूडेंट्स पर भी नकेल कसा गया है। अब किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जाकर तोड़-फोड़ या मारपीट करने वालों को तत्काल निष्कासित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed