पीयू में छात्र काउंसिल चुनाव के लिए ये कड़े इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय और कालेजों के चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सुरक्षा बंदोबस्त की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ बैठक की।
एसएसपी का कहना है कि पीयू और 11 कालेज में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए 914 पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें 9 डीएसपी, 21 इंस्पेक्टर, 51 एनजीओ, 514 हेड कांस्टेबल, 140 महिला कांस्टेबल और 142 होमगार्ड के जवान तैनात होंगे।
वहीं चुनाव से पहले तक की सुरक्षा के दो इंस्पेक्टर पीयू में स्थायी तौर पर तैनात रहेंगे। चार पीसीआर गाड़ियां भी पीयू में तैनात कर दी है।
आउटसाइडरों पर रहेगी खास नजर
पीयू के प्रवेश द्वार पर ही पुलिस की संदिग्ध और आउटसाइडरों पर नजर रहेगी। एक पीसीआर सेक्टर-25 के यूआईटी में तैनात रहेगी। जिस-जिस थाने के अंतर्गत कालेज आते हैं, उसके प्रभारी को दो-दो अतिरिक्त रिजर्व फोर्स दी गई है।
चुनाव के दिन स्टूडेंट सेंटर पर भी पुलिस तैनात रहेगी। एसएसपी का कहना है कि पीयू में कुल 28 मतदान केंद्र है जिनमें हर सेंटर पर डीएसपी और इंस्पेक्टर इंचार्ज रहेगा।
डीएवी कालेज है संवेदनशील
पुलिस विभाग ने सेक्टर-14 के पीयू और सेक्टर-10 के डीएसपी कालेज को संवेदनशील माना है। ऐसे में सेक्टर-10 के डीएवी कालेज में 80 पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे। सेक्टर-26 के दो कालेज है जहां पर 99 कर्मचारी तैनात होंगे।
सेक्टर-32 के एसडी कालेज में 56, सेक्टर-46 के कालेज में 65, सेक्टर-45 के देव समाज कालेज में 50, सेक्टर-42 के कालेज में 31, सेक्टर-36 में 38 और सेक्टर-25 के यूआईटी कालेज में 65 पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे।