फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stipend hike cheer for researchers

JRF, SRF को मोदी ने दिया बंपर दिवाली गिफ्ट!

Mon, 27 Oct 2014 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
Stipend hike cheer for researchers

नरेंद्र मोदी ने शोध छात्रों को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। पिछले कई महीनों से छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग कर रहे शोध छात्रों की मुराद त्योहार के ऐन पहले पूरी कर दी गई है।

विज्ञापन


जूनियर एवं सीनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट्स की फेलोशिप में 55-66 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि अक्तूबर से प्रभावी हो जाएगी।

इस आशय का पत्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी विश्वविद्यालयों को 21 अक्तूबर को जारी किया है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से विज्ञान के अतिरिक्त अन्य विषयों के शोध छात्रों के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


महंगाई को देखते हुए रिसर्च फेलोशिप बढ़ाने की मांग शोध छात्र पिछले कई महीने से कर रहे थे। नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद जून में इसके लिए शोध छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अभियान भी चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

औपचारिकताएं जल्द निपटाने का भी हुक्म

Stipend hike cheer for researchers

जेएनयू के शोध छात्रों द्वारा दिल्ली में मार्च भी निकाला गया था जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल थे। शोध छात्रों की इस मांग को मानते हुए केंद्र सरकार ने दिवाली के खास मौके पर उन्हें ये तोहफा दिया है।

जेआरएफ, एसआरएफ से लेकर रिसर्च एसोसिएट को मिलने वाली फेलोशिप 55 से 66 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। जेआरएफ और एसआरएफ की शर्तों और आरए की रिसर्च असिस्टेंटशिप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस संबंध में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के राज्य मंत्री डा. जीतेंद्र सिंह ने विभाग के सचिव को जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिए हैं।

बीएचयू के रजिस्ट्रार डॉ. केपी उपाध्याय का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है। निर्देश मिलने के बाद ही सभी विषयों के शोध छात्रों की छात्रवृत्ति के बारे में तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed