फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state politics active from DAV

डीएवीः अब तक अध्यक्ष, कौन पहुंचा कहां?

Sat, 07 Sep 2013 04:54 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून Updated Sat, 07 Sep 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
state politics active from DAV
राज्य राजनीति में सक्रिय कई बड़े नेता राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं।
विज्ञापन


हरबंस कपूर, सूर्यकांत धस्माना, विनोद बड़थ्वाल जैसे राज्य की राजनीति के बड़े चेहरे आज भले ही अलग-अलग दलों के झंडाबरदार हों। लेकिन छात्र जीवन में राजनीति का ककहरा सीखने के बाद ही ये सभी नेता आज राजनीतिक लिहाज से मुकाम तक पहुंचे हैं।

पढ़ें, स्वाति ने काला किया 'NSUI का ड्रीम'
विज्ञापन


डीएवी के इतिहास में शामिल इन नामों का ही असर है कि आज कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव का मतलब मुख्यधारा की राजनीति की सीढ़ी बन गया है। छात्रसंघ चुनाव के 19 वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह बात और साफ होती है। इस अवधि में कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए कई छात्रनेता अब विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं बड़े नेता
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैंट विधायक हरबंस कपूर 1967 में डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ महासचिव रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट वर्ष 1974 से 1977 तक लगातार तीन बार छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।

पढ़ें, पुलिस के हत्थे जो चढ़ा, उसी की हुई धुनाई

कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना वर्ष 1988 में डीएवी अध्यक्ष रहे। इसी तरह समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद बड़थ्वाल भी कॉलेज में अध्यक्ष रह चुके हैं।

इतिहास के आइने से
वर्ष--------अध्यक्ष------------वर्तमान स्थिति
1990 - डा. प्रदीप जोशी - डीएवी में कैमिस्ट्री टीचर
1991 - विपिन कोहली - कांग्रेस नेता
1992 - रविंद्र जुगरान - भाजपा नेता
1994 - वीरेंद्र पोखरियाल - सहकारी समिति के चेयरमैन
1997 - विजय प्रताप मल्लाह - कांग्रेस नेता, पूर्व पार्षद
1998 - महिपाल शाह - पूर्व डिप्टी मेयर
1999 - लेखराज - प्रांतीय उपाध्यक्ष, एसएफआई
2000 - अजीत रावत - एडवोकेट
2001 - सौरभ थपलियाल - प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा
2002 - अजय नेगी - कांग्रेस नेता
2004 - ओमप्रकाश सती - नेता, युवा कांग्रेस
2005 - पंकज क्षेत्री - एडवोकेट
2006 - संग्राम सिंह पुंडीर - राष्ट्रीय सचिव, युवा कांग्रेस
2007 - जितेंद्र रावत मोनी - प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजयुमो
2008 - राहुल रावत - वरिष्ठ नेता, एबीवीपी
2009 - आशीष बहुगुणा - प्रदेश सहमंत्री, एबीवीपी
2010 - अंशुल चावला  - गढ़वाल संयोजक, एबीवीपी
2011 - आशीष रावत - प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एबीवीपी
2012 - महेश जगूड़ी - एबीवीपी से जुड़े हैं
(वर्ष 2003 के छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु नैथानी का वर्ष 2004 में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था)

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed