फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   star night at pu, vikram singh majithia coming

पीयू में पाक गायक के गीतों पर झूमे मंत्री मजीठिया

Thu, 27 Feb 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Feb 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
star night at pu, vikram singh majithia coming

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कैंपस में बुधवार शाम को पंजाब के राजस्व मंत्री और यूथ अकाली दल के प्रेसिडेंट बिक्रम सिंह मजीठिया एंटी ड्रग अवेयरनेस कैंपेन की लांचिंग करने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


पीयू में स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

पीयू के यूबीएस ग्राउंड में पहुंचे मजीठिया ने इस मौके पर पीयू स्थित पुसू और सोपू संगठन से जुड़े छात्र नेताओं को सोई में ज्वाइन भी कराया गया।

इस मौके पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

उधर एनएसयूआई छात्र नेताओं द्वारा मजीठिया के कार्यक्रम में विरोध को देखते हुए पीयू कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

उधर, बातचीत में मजीठिया ने कहा कि उनके पीयू कैंपस में विरोध करने वाले युवक कांग्रेस के समर्थक हैं, ऐसे में विरोध होना लाजमी है।

पीयू को पंजाब के हिस्से से बजट का पैसा नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पैसा जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीयू के युवाओं को अकाली संगठन राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन


14 पुसू और सोपू नेताओं ने ज्वाइन की सोई
बुधवार को मजीठिया द्वारा सिरोपा देकर सोई में ज्वाइन करने वाले 14 विद्यार्थियों में पुसू नेता सिमरन ढिल्लो, यादविंद्र धालीवाल, दिलदीप हुंढल,नवरीत सिंह, जसविंदर सिद्धू , सतवंत सिंह, सिमरनजीत कंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोपू नेताओं में मिक्की मिड्डूखेड़ा,रोबिन बराड़, रशपाल हक्कूवाला, अर्शनूर ढिल्लो, दीप सिद्धू, प्रभजीत सिंह, सन्नी मुल्तानी शामिल थे।

आरिफ लोहार ने बांधा समां
पीयू यूबीएस ग्राउंड में आसिया की ओर से आयोजित स्टार नाइट में पंजाबी फोक रिसंगर आरिफ लोहार ने कमाल का समा बांधा। युवाओं की जबर्दस्त भीड़ उन्हें सुनने के लिए पहुंचे। अपने चर्चित गीत इक पल और बोल मिट्टी दा पर उन्होंने खूब तालियां बटौरी।


हंगामा करने वाले हुए गायब
दो दिन से पंजाब का राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का पीयू कैंपस में विरोध करने वाले एनएसयूआई नेता बुधवार को गायब हो गए। ड्रग मामले में मजीठिया का नाम होने का हवाला देकर उन्हें पीयू कैंपस में नशे के खिलाफ कार्यक्रम में बुलाने को लेकर जमकर विरोध किया। एनएसयूआई नेताओं ने मंगलवार को पीयू कुलपति दफ्तर के सामने भी जमकर नारेबाजी की थी। लेकिन बुधवार को मजीठिया का कार्यक्रम शांतिपूर्व रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed