फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSC gives wrong question in constable written exam

अपने ही सवालों में उलझ गया SSC

Fri, 27 Sep 2013 08:38 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Sep 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
SSC gives wrong question in constable written exam

कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी लिखित परीक्षा में जो टेढ़े सवाल पूछे, उनके जवाब आयोग खुद नहीं जानता।

विज्ञापन


आयोग की वेबसाइट पर इस परीक्षा की जो आंसर की जारी की गई है, उसमें करीब दस फीसदी सवालों के जवाब गलत हैं। इससे परीक्षा देने वाले कई अभ्यर्थी परेशान हैं। एसएससी ने 15 मई को कांस्टेबल जीडी लिखित परीक्षा आयोजित की थी। हाल ही में जारी ‘आंसर की’ में पेपर सैट नंबर ‘443 ओएन 3’ में छह सवालों के जवाब गलत हैं।

पढ़ें, देहरादून को मिला ट्रिपल आईटी का तोहफा
विज्ञापन


इसी तरह पेपर सैट ‘442 पीओ 2’ में भी पांच सवालों (2,4,7,16 और 22) के गलत जवाब बताए गए हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होने की वजह से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की सांसें अटकी हुई हैं। एक अभ्यर्थी ने बताया कि यदि आयोग ने इस आंसर की के आधार पर मूल्यांकन किया तो सही जवाब देने वालों को खासा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आयोग आंसर की जारी करने के बाद आपत्तियों का इंतजार करता है, कई बार संशोधन के बाद ही
मूल्यांकन किया जाता है।

इन सवालों के जवाब गलत
प्रश्न 2- 36:216 :: 64 : ?
सही जवाब - 512 यानी सी विकल्प, आयोग का जवाब- 384 यानी डी विकल्प
प्रश्न 5- चार शब्दों में से सबसे अलग शब्द बताना है।
सही जवाब- बी (तीन विकल्पों की तुलना में सबसे अलग), आयोग का जवाब- ए
प्रश्न 18- यदि ब्यूटी = 74 तो हैपीनेस = ?
सही जवाब- 107 यानी ए, आयोग का जवाब- 104 यानी डी।

पढ़ें,
पालीटेक्निक प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित

प्रश्न 29- एक आकृति दी गई थी, जिसके उत्तर में चार विकल्प आकृति थी।
सही जवाब- केवल बी विकल्प, आयोग का जवाब- ए
प्रश्न 45- नाभिकीय अभिक्रिया को किस दृष्टि से संतुलित किया जा सकता है?
सही जवाब- इलेक्ट्रानों की संख्या यानी विकल्प ए, आयोग का जवाब- द्रव्यमान और ऊर्जा यानी बी
प्रश्न 75- ग्राफ में नगर ए में 600, नगर बी में 700, नगर सी में 400, नगर डी में 550, नगर ई में 200, नगर एफ में 350 और नगर जी में 450 वाहन दिखाए गए हैं। इनमें नगर ई की तुलना में दुगुने वाहनों वाले नगर का नाम बताना है।
सही जवाब- नगर सी यानी विकल्प डी है, आयोग का जवाब- नगर बी यानी विकल्प ए

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed