फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SSC CGL exam in dehradun.

SSC-CGL में युवाओं संग हुआ भद्दा मजाक

Mon, 27 Oct 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Oct 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
SSC CGL exam in dehradun.

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टीयर-1 एग्जाम के जरिये बेहतर भविष्य की आस लगाए 228 युवाओं के सपनों को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने मजाक बना दिया।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर ऐसे कॉलेज का नाम परीक्षा केंद्र के तौर पर लिख दिया, जिसका वजूद ही नहीं है। जबकि क्षेत्र में ही एक दूसरे कॉलेज को परीक्षा का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन


अभ्यर्थी घंटों भटकने के बाद सही केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें 15 किलोमीटर दूर दूसरे परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए कहा गया। कुछ अभ्यर्थी किसी तरह पहुंचे, लेकिन अधिकतर का एग्जाम छूट गया। इन अभ्यर्थियों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था सेंटर

नेहरू ग्राम स्थित एसआरकेए इंटर कॉलेज को 228 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। लेकिन एडमिट कार्ड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम दर्ज था, जबकि इस नाम का कोई कॉलेज क्षेत्र में नहीं है।

अभ्यर्थियों का दर्द

SSC CGL exam in dehradun.

कॉलेज की तलाश में भटकते कुछ अभ्यर्थी जब एसआरकेए इंटर कॉलेज पहुंचे तो वहां नोटिस लगा मिला, जिसमें परीक्षा केंद्र बदलकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ करने की बात लिखी थी। यह केंद्र नेहरू ग्राम से 15 किलोमीटर दूर है।

पहले तो परीक्षा केंद्र का नाम गलत था। उस पर जो केंद्र था, उसे भी बदल दिया गया। कम से कम केंद्र के बदलाव की जानकारी तो मैसेज से दे दी जाती। मैं भटकता रहा, परीक्षा नहीं दे सका।
- प्रवीण कुमार, हरिद्वार

मैं जीजीआईसी नेहरू ग्राम तलाशता रहा। लोगों से पूछा, लेकिन पता चला कि ऐसा कोई कॉलेज नहीं है। काफी देर बाद मालूम हुआ कि सेंटर तो कहीं और है। एग्जाम छूट गया।
- आशीष, सहारनपुर

आधे रहे अनुपस्थित
एसएससी सीजीएल टीयर-1 परीक्षा के लिए राजधानी में दस केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली में 1915 उपस्थित और 1790 अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 1981 उपस्थित और 1723 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed