फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ssa teachers_gandhigiri

‘गांधीगीरी’ दिखाकर शिक्षक बोले-हमें रेगुलर कीजिए

Fri, 22 Nov 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
ssa teachers_gandhigiri
शहर के सरकारी स्कूलों में कई सालों से सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत भर्ती एक हजार से अधिक एसएसए शिक्षकों ने उन्हें रेगुलर किए जाने की मांग फिर से उठाई।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर बाद सर्व शिक्षा अभियान टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले काफी संख्या में शिक्षक सेक्टर-17 स्थित पोस्ट ऑफिस के बाहर एकजुट हुए।

शिक्षकों ने गांधीगीरी दिखाते हुए चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल के नाम पोस्टकार्ड भेजे और सभी एसएसए शिक्षकों को रेगुलर किए जाने की मांग की।

एसोसिएशन प्रधान अरविंद राणा ने बताया कि तीन दिन तक एक हजार से अधिक टीचर्स इसी तरह प्रशासक को पोस्टकार्ड भेजेंगे।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में 2005 से 2011 तक 1228 एसएसए शिक्षक भर्ती किए हैं। उन्होंने मांग की है कि शिक्षा विभाग में एसएसए शिक्षकों को रेगुलर किए जाने की फाइल को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सेक्रेटरी अजय उपमन्यु ने कहा कि पोस्टकार्ड के माध्यम से शिक्षक प्रशासक से उन्हें रेगुलर किए जाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed