अब श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षा में सामने आई बड़ी गड़बड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में दो प्रश्न पत्रों के साथ सवालों के जवाब प्रिंट होने के बाद अब श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षा में भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। विवि ने शुक्रवार को बीए द्वितीय की जो परीक्षा कराई, उसके प्रश्न पत्र में 15 सवालों के जवाब भी प्रिंट होकर आ गए। अब विवि ने अपनी गलती मानते हुए इन सवालों की कॉमन मार्किंग करने की घोषणा की है।
शुक्रवार को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की बीए द्वितीय वर्ष की हिस्ट्री (कोड: बीपी/030/2015/4) की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र 75 अंकों का था, जिसमें शुरू में पांच दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, इसके बाद आठ लघु उत्तरीय प्रश्न और इसके बाद 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे।
छात्रों के हाथ में पेपर आया तो वह चौंक गए। दरअसल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के बाद सबसे आखिरी पृष्ठ पर विवि ने सभी 15 प्रश्नों के उत्तर भी प्रिंट कर दिए। छात्र परेशानी में पड़ गए कि क्या करें। हर प्रश्न के क्रमांक के हिसाब से उत्तर भी दिए गए थे।
विवि ने मानी गलती, होगी कॉमन मार्किंग
पेपर के आखिरी पेज पर सबसे ऊपर ‘की’ लिखा हुआ आया। जैसे-तैसे परीक्षा तो संपन्न हो गई। इस संबंध में विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग मिस्टेक की वजह से ऐसा हुआ है। उन्होंने विवि की गलती मानते हुए साफ कर दिया कि इन प्रश्नों की कॉमन मार्किंग होगी।
अब या तो हर छात्र को इनके 15 अंक दे दिए जाएंगे या फिर ये 15 सवाल मूल्यांकन का हिस्सा ही नहीं बनेंगे। दोनों ही सूरत में होनहार छात्रों को इसका नुकसान होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड तकनीकी विवि की दो परीक्षाओं में ऐसा अजूबा सामने आ चुका है, जब प्रश्न पत्र के साथ आंसर की भी प्रिंट होकर छात्रों के हाथ में चली गई थी।