फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sridev suman university exam date.

श्रीदेव सुमन विवि: 11 मई से परीक्षा पर प्रवेश पत्र का पता नहीं

Fri, 01 May 2015 05:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 01 May 2015 05:09 AM IST
विज्ञापन
sridev suman university exam date.

श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2014-15 का परीक्षा कार्यक्रम तो घोषित कर दिया है, लेकिन प्रवेश पत्र कॉलेजों तक पहुंचाने में विवि के पसीने छूट रहे हैं। चार मई से कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र मिल पाएंगे।

विज्ञापन


11 मई से 64 केंद्रों पर चुनौतियों के बीच विवि की परीक्षाएं होंगी। पहले दिन बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की गणित, भूगोल प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


उसी दिन द्वितीय पाली में एमए प्रथम व द्वितीय वर्ष की हिंदी, अर्थशास्त्र व दर्शन शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। ओंकारानंद मैनेजमेंट कालेज ढालवाला ऋषिकेश में सर्वाधिक छह हजार 194 और सीपी डिग्री कालेज हरिद्वार में सबसे कम 119 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के पास कर्मी की कमी है। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्रित करने और उन्हें परीक्षा केंद्रों से सुरक्षित विवि मुख्यालय बादशाहीथौल पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

86 हजार अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

sridev suman university exam date.

11 मई से 18 जून तक होने वाली श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षा में कुल 86 हजार 645 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विवि के 62 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहले विवि प्रशासन ने 62 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए थे, लेकिन छात्रों की संख्या को देखते हुए देहरादून जिले में नालादा कॉलेज ऑफ एजूकेशन मियांवाला और डीडी कालेज गढ़ीकैंट देहरादून को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश पत्र के लिए छात्र-छात्राएं रोज विवि में संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कालेजों में प्रवेश पत्र नहीं पहुंच पाए हैं।

मोबाइल से मिलेगा रिजल्ट
श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाओं का परिणाम छात्र-छात्राओं को मोबाइल से भी मिलेगा। एसएमएस के जरिए परीक्षा परिणाम की जानकारी देने के लिए विवि प्रशासन की बीएसएनएल और अन्य कंपनियों से बातचीत चल रही है।

कुलसचिव का कहना
कर्मियों की कमी के चलते प्रवेश पत्र तैयार करने में विलंब हुआ है। चार मई से संबंधित कॉलेजों में प्रवेश पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। परीक्षा तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को कुलपति विवि कर्मियों की बैठक लेंगे।
-हंसराज बिष्ट, कुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed