फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sridev suman university exam date

श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं 25 अप्रैल से!

Sun, 16 Mar 2014 07:55 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 16 Mar 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
sridev suman university exam date
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से प्राइवेट परीक्षा फार्म भर रहे अभ्यर्थी अब परीक्षा के लिए तैयार हो जाए। भले ही विवि प्रशासन ने अभी तक अधिकारिक तौर पर परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, लेकिन 25 अप्रैल से पांच जून के बीच परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन


अप्रैल पहले हफ्ते में बादशाहीथौल में सभी कालेजों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें परीक्षा कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

55 केंद्रों पर होगी परीक्षा
श्रीदेव सुमन विवि ने इस वर्ष 55 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। उत्तरांचल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी बायोमेडिकल सेमल खुर्द देहरादून को नया परीक्षा केंद्र बनाया है। कॉलेज में भी छात्र फार्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


पहले विवि प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के बाद 12 मई से परीक्षाएं आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन 25 मई से राजकीय महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि 15 जून तक विवि की परीक्षाएं आयोजित होती, तो उस स्थिति में राजकीय महाविद्यालय के शिक्षक उपार्जित अवकाश की मांग कर सकते थे, इसलिए विश्वविद्यालय ने अब 25 अप्रैल से परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी की है।


इन्हें नहीं होगी अनुमति

बीए द्वितीय वर्ष के जिन अभ्यर्थियों ने पिछले वर्ष गढ़वाल विवि से परीक्षा दी थी, उन्हें फेल होने पर गढ़वाल विवि ने इस वर्ष परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी है।

ऐसे अभ्यर्थियों के लिए भले ही श्रीदेव सुमन विवि ने द्वार खुले रखे हैं, लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों पर पंजीकरण शुल्क की दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed