फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sridev suman university development

श्रीदेव सुमन विवि के अच्छे दिन आने वाले हैं

Sat, 24 May 2014 09:42 PM IST
गंगादत्त थपलियाल/अमर उजाला, नई टिहरी
गंगादत्त थपलियाल/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 24 May 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
sridev suman university development

श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस का 14 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। कैंपस डेवलपमेंट के लिए विवि को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन


68 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए विवि ने हरी झंडी दिखा दी। नियुक्ति के लिए विवि जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेगा।

गढ़वाल केंद्रीय विवि में कार्यरत लगभग 250 संविदा शिक्षकों को श्रीदेव सुमन विवि में समायोजित करने का अंतिम फैसला 27 मई को आयोजित बैठक में लिया जाएगा।

विवि अब तक प्राइवेट परीक्षा ही आयोजित करता आ रहा है। 25 स्ववित्त पोषित बीएड कालेज विवि से सत्र 2012-13 में संबद्ध हो गए थे। विवि में अब तक मैनपावर का सबसे अधिक अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन


अभी तक हैं मात्र 20 कर्मचारी
मात्र 20 उपनल कर्मियों ने ही विवि की बागडोर संभाली हुई है। दून विवि के कैंपस में श्रीदेव सुमन विवि का कैंप कार्यालय अप्रैल माह से अस्तित्व में आ चुका है। वहां भी सिर्फ दो कर्मियों के भरोसे पूरी व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर माह में सेलाकुई में विवि के कैंपस की आधारशिला रख दी गई थी, लेकिन बजट उपलब्ध न होने के कारण कैंपस का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।

रूसा के तहत मिली स्वीकृति
विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि सेलाकुई कैंपस डेवलपमेंट के लिए रूसा के तहत 14 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। कैंपस का क्या स्वरूप होगा यह 28 मई को उत्तराखंड हायर एजुकेशन कमेटी की बैठक में तय किया जाएगा।

गढ़वाल विवि में पिछले 14-15 वर्षो से संविदा पर कार्यरत शिक्षक गढ़वाल विवि में अपना भविष्य सुरक्षित नहीं मान रहे हैं।

यही वजह है कि श्रीदेव सुमन विवि की स्थापना के बाद से ही गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर श्रीनगर, पौड़ी और बादशाहीथौल परिसर के विभिन्न विषयों में कार्यरत लगभग 250 शिक्षक श्रीदेव सुमन विवि में समायोजित करने की मांग उठाते आ रहे थे।

अंतिम पायदान पर पहुंचा मामला
संविदा शिक्षकों का यह पेचीदा मामला पहले से मानव संसाधन विकास मंत्रालय में विचाराधीन था। अब संविदा शिक्षकों के समायोजन का मामला अंतिम पायदान में पहुंच चुका है।


27 मई को देहरादून में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा उमाकांत पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संविदा शिक्षकों के समायोजन का मामला भी निपटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed