{"_id":"25f0928a4dc5946776bdec5d8f04482c","slug":"sridev-suman-university-declared-main-exam-b-ed-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि ने घोषित किया बीएड का परिणाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
श्रीदेव सुमन विवि ने घोषित किया बीएड का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 19 Sep 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह के इंतजार के बाद श्रीदेव सुमन विवि ने शुक्रवार को 27 स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों का सत्र 2013-14 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 15 दिन के अंदर सभी कॉलेजों तक अंक तालिका पहुंचा दी जाएगी। अंक तालिका में त्रुटि संबंधी किसी भी समस्या के संबंध में छात्र-छात्राएं सीधे विवि मुख्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर हुआ था बवाल
बता दें कि सत्र 2013 की बीएड की मुख्य परीक्षा आयोजन को लेकर काफी बवाल हुआ था, क्योंकि बीएड कॉलेज संचालकों ने अपनी मनमर्जी से कट ऑफ मेरिट से कम अंक के छात्रों को सीधे प्रवेश दे दिया था।
विज्ञापन
कॉलेजों की ओर से छात्रों के प्रवेश के संबंध में विवि को कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई थी, जिस कारण विवि ने परीक्षा कराने से स्पष्ट इनकार कर दिया था।
बाद में उच्च शिक्षा हाई पावर कमेटी के हस्तक्षेप के बाद विवि को आनन-फानन में जुलाई में परीक्षा करानी पड़ी थी। लगभग 25 सौ अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे।