श्रीदेव सुमन विवि ने जारी किया 'एमकॉम' रिजल्ट, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2014-15 की एमकॉम (प्राइवेट) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सोमवार को विवि प्रशासन ने एमकॉम (प्राइवेट) के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों की घोषणा की।
वहीं, छात्रों को इस बार अंकतालिका के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विवि प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर 15 दिन के भीतर अंक तालिका उपलब्ध कराने का दावा किया है। 15 सितंबर तक विवि ने सत्र 2013-14 बीएड की मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है।
श्रीदेव सुमन विवि की वर्ष 2014-15 की परीक्षाएं 12 मई से 18 जून तक आयोजित की गई थी। लगभग डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
यहां क्लिक कर देख सकते हैं रिजल्ट
कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
यहां देखें रिजल्ट---www. sdsuv.ac.in
यहां डायरेक्ट क्लिक कर देखें- एमकॉम रिजल्ट
कुलपति ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम के साथ-साथ अंक तालिकाएं भी तैयार की जा रही है। किसी भी कक्षा का परिणाम घोषित होने के 15 दिन के भीतर अंक तालिकाएं संबंधित कॉलेजों तक पहुंचा दी जाएगी।
बीएड रिजल्ट जल्द
कुलपति डॉ. रावत ने बताया कि बीएड मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। 15 सितंबर तक हर हाल में बीएड का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। बताया कि विवि ने 30 सितंबर तक सभी कक्षाओं का रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।