{"_id":"00f963a648aba69bda273c92c222027d","slug":"sridev-suman-university-b-ed-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को
अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 03 Apr 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2014-15 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विवि से संबद्ध गढ़वाल मंडल के स्ववित्त पोषित कालेजों में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल से आवेदन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
10 मई तक बिकेंगे फॉर्म
कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कुलसचिव डा. एके तिवारी ने बताया कि 10 मई तक फार्मों की बिक्री होगी।
पढ़ें, चुनाव में हवा खिलाना नेताजी को पड़ेगा मंहगा
विज्ञापन
स्पीड पोस्ट से 17 मई तक विवि में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 15 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
घोषित हो चुका है गढ़वाल विवि का कार्यक्रम
गढ़वाल विवि प्रशासन पहले ही अपना बीएड प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर चुका है। गढ़वाल विवि की प्रवेश परीक्षा एक जून को होनी है।
पढ़ें, 'जो हुआ सो हुआ, अब मोदी को PM बनाना लक्ष्य'
विज्ञापन
परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होने के कारण बीएड करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के सामने दोनों विवि का विकल्प खुला हुआ है।