{"_id":"d47662430d288632a8a9a4d1eb6e1188","slug":"sridev-suman-university-announced-improvement-exam-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि की इंप्रूवमेंट एग्जाम की तिथि घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
श्रीदेव सुमन विवि की इंप्रूवमेंट एग्जाम की तिथि घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की अंक सुधार परीक्षाएं सात जनवरी से शुरू होंगी। इसके लिए विवि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत की ओर से ली गई बैठक में यह अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन
बैठक में कुलपति ने निर्देश दिए कि विवि की परीक्षा से जुड़े लंबित प्रकरणों की तत्काल कार्रवाई कर समाधान निकाला जाए। साथ ही तय किया गया कि विवि की अंक सुधार परीक्षा, इंप्रूवमेंट एग्जाम का आयोजन सात जनवरी 2016 से किया जाएगा।
विज्ञापन
नए सत्र में दाखिले ऑनलाइन
बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी सत्र की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाए जाएंगे। गढ़वाल विवि ने इसी साल से यह व्यवस्था लागू की थी। साथ ही विवि में जल्द से जल्द बायोमैट्रिक मशीन लगाकर हाजिरी शुरू करने के उपकुलसचिव दिनेश चंद्र को निर्देश दिए।
विज्ञापन
जानकारी बेबसाइट पर अपलोड
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि छात्र हित में विश्वविद्यालय अंकसुधार की तिथि 02.01.2016 तक विस्तारित कर दी गई है। कुलसचिव द्वारा स्वयं ई मेल में प्राप्त समस्याओं का निजी सचिव, कुलपति कुलदीप सिंह नेगी से जायजा लिया गया।
विवि ने परीक्षा संबंधी समस्याओं का निराकरण कर इसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बैठक में विवि के वित्ताधिकारी स्मृति खंडूडी, सहायक कुलसचिव विमल मिश्र, त्रेपन सिंह पुण्डीर, निजी सचिव कुलपति कुलदीप सिंह नेगी, प्रभारी परीक्षा मनमोहन सिंह राणा, एसडी नौटियाल आदि मौजूद रहे।