{"_id":"e54bbc978431bb9056c8d8afa1f01590","slug":"sri-dev-suman-university-private-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान रखें, 27 से यहां मिलेंगे प्राइवेट फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ध्यान रखें, 27 से यहां मिलेंगे प्राइवेट फॉर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के प्राइवेट परीक्षा आवेदन पत्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 27 जनवरी से सभी प्रमुख डाकघरों में परीक्षा फॉर्म उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विवि ने इस बार ओएमआर शीट में आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि परीक्षा से संबंधित गलतियां कम हों। इसके अलावा चार नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि स्नातक कक्षाओं के लिए फॉर्म की कीमत 1200 रुपए और स्नात्कोत्तर कक्षाओं के लिए 1300 रुपए रखी गई है।
विज्ञापन
छात्रों की सहूलियत को देखते हुए विवि ने गढ़वाल मंडल के दूरस्थ क्षेत्रों में चार नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें चमोली में नंदासैण घाट, टिहरी में पोखरी व चाका और जौनपुर में थत्यूड़ शामिल है।
विज्ञापन
यहां-यहां मिलेंगे फॉर्म
चमोली : जोशीमठ, चमोली, गोपेश्वर, पोखरी, नंदप्रयाग, घाट, कणज़्प्रयाग, थराली, तलवाडी व गौचर।
रुद्रप्रयाग : अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी व जखोली।
पौड़ी : श्रीनगर, पौड़ी, थलीसैण, कोटद्वार, जयहरीखाल, पैठाणी, बेदीखाल, नैनीडांडा, रिखणीखाल, बीरोंखाल व लैंसडोन।
टिहरी : नरेंद्रनगर, टिहरी, चबा, धारमंडल, लबगांव, प्रतापनगर, चंद्रबदनी, चिन्यालीसौड़, हिन्डोलाखाल, देवप्रयाग व थत्यूड़।
उत्तरकाशी : जटवाडी, उत्तरकाशी, मोरी, पुरोला, नैनबाग व बड़कोट।
देहरादून : मसूरी, डोईवाला, ऋषिकेश, चकराता, त्यूणी, विकासनगर समेत सभी प्रमुख डाकघर।
हरिद्वार : रुड़की, ज्वालापुर, भगवानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा आदि प्रमुख डाकघर।