फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sri dev suman university private exam notification.

11 मई से होगी श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षा

Tue, 21 Apr 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Apr 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
sri dev suman university private exam notification.

श्रीदेव सुमन विवि की मैराथन प्राइवेट परीक्षाएं 11 मई से शुरू होने जा रही हैं। विवि ने इसका परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि महज सात स्थायी कर्मचारियों के भरोसे विवि इस परीक्षा का आयोजन कराने जा रहा है। परीक्षा में इस साल 86682 छात्र शामिल होंगे। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की प्राइवेट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। विवि कुलपति डॉ. यूएस रावत के मुताबिक परीक्षाएं 18 जून तक चलेंगी।

उन्होंने बताया कि गढ़वाल विवि की परीक्षाओं के चलते परीक्षा केंद्र की बड़ी परेशानी हो रही थी, इसलिए बीकॉम और एमकॉम की प्राइवेट परीक्षाएं एक जून से 18 जून के बीच आयोजित कराई जाएंगी। इस साल डीएवी सहित सभी कॉलेजों में केवल अनुमन्य सीटों पर दाखिले की वजह से छात्रों की संख्या प्राइवेट परीक्षाओं में बढ़ गई।
विज्ञापन


गत वर्ष के करीब 60 हजार के मुकाबले इस साल 86682 छात्र प्राइवेट परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए गढ़वाल मंडल में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र देहरादून में हैं। यहां 12 केंद्रों पर करीब 46 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अहम बात यह भी है कि बेहद कम कर्मचारियों और संसाधनों से विवि ये परीक्षाएं आयोजित कराएगा। इस वक्त कुलपति को मिलाकर कुल सात स्थायी कर्मचारी हैं। चार रिटायर्ड कर्मचारी संविदा पर काम कर रहे हैं और बाकी ग्रुप बी के संविदा कर्मचारी हैं।

विवि में इस वक्त न तो कुलसचिव हैं और न ही स्थायी परीक्षा नियंत्रक। इसकी तुलना में गढ़वाल विवि में इससे कम छात्रों की परीक्षा में करीब 150 स्थायी कर्मचारी काम कर रहे हैं।

सांध्य कक्षाओं की परीक्षाएं भी 11 मई से
प्रदेश में पहली बार शुरू हुई सांध्य कक्षाओं की परीक्षाएं भी 11 मई से ही शुरू होने जा रही हैं। विवि कुलपति डॉ. रावत के मुताबिक संबंधित कालेजों से सांध्य कक्षाओं के परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं। सांध्य कक्षाओं वाले छात्र भी तत्काल परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

25 अप्रैल से मिलेंगे एडमिट कार्ड
प्राइवेट परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 25 अप्रैल से मिलने शुरू होंगे। विवि के मुताबिक सभी छात्र अपने अपने केंद्र से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी फार्म जमा होने वाली रसीद साथ लानी होगी।


इस बार छात्र संख्या ज्यादा होने और गढ़वाल विवि की भी परीक्षाएं इसी दौरान होने से परीक्षा केंद्रों के चयन में थोड़ी मुश्किल आ रही है। इसीलिए बीकॉम और एमकॉम की परीक्षाएं जून में कराई जाएंगी। हमारा मकसद कम संसाधनों के बावजूद त्रुटिहीन परीक्षाएं कराना है।
- डॉ. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed