फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sri dev suman university creates problem for b.ed colleges

श्रीदेव सुमन विवि. ने बीएड कॉलेजों से झाड़ा पल्ला

Wed, 05 Feb 2014 11:01 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Feb 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
sri dev suman university creates problem for b.ed colleges

उत्तराखंड में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से जुड़े बीएड कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा कराने की घोषणा से विवि ने पल्ला झाड़ लिया है।

विज्ञापन


परीक्षा कराई तो वे खुद जिम्मेदार होंगे
मंगलवार को विवि ने साफ किया कि कॉलेजों ने परीक्षा कराई तो वे खुद जिम्मेदार होंगे, या परीक्षा देने वाले छात्र। विवि से जुड़े 24 बीएड कॉलेजों ने सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेजों की एसोसिएशन बनाकर सत्र 2013-14 के लिए प्रवेश परीक्षा कराने का नोटिस जारी किया है।

परीक्षा प्रबंधन कोटे की 50 फीसदी सीटों के लिए होनी है। मंगलवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने प्रवेश परीक्षा से किनारा कर लिया। रावत के मुताबिक इन कॉलेजों की संबद्धता नहीं है, वे प्रवेश परीक्षा नहीं करा सकते।
विज्ञापन


दूसरी एसोसिएशन का अस्तित्व संभव नहीं
उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पहले से सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट की एसोसिएशन शासन से मान्यता प्राप्त है तो दूसरी एसोसिएशन का अस्तित्व संभव नहीं। कुलसचिव प्रो. एके तिवारी ने भी कहा है कि नियम दरकिनार कर प्रवेश परीक्षा नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कॉलेजों की एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. केपी सिंह ने कहा कि संबद्धता न होने के लिए विवि खुद जिम्मेदार है। उन्होंने नियमों का पूरा पालन होने का भी दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed