फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sri dev suman university b.ed exam from 22 june.

उत्तराखंडः 22 जून से बीएड की परीक्षा

Fri, 05 Jun 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Jun 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
sri dev suman university b.ed exam from 22 june.

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के सत्र 2013-14 के बीएड छात्रों की परीक्षाएं 22 जून से शुरू होने जा रही हैं। गलत दाखिलों का विवाद सुलझने के बाद विवि ने इसका परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं इससे पहले चार बार स्थगित हो चुकीं थीं।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि ने बीएड का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं संबद्ध कालेजों की ओर से सरकारी सीटों पर खुद दाखिले करने की वजह से अटकी थीं। मामला शुल्क निवारण समिति के पास पहुंचा था।
विज्ञापन


इस दौरान विवि ने चार बार परीक्षा तिथि घोषित की, लेकिन समिति के निर्देशों के बाद परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। समिति ने 22 मई को मामले में अंतिम बैठक की और विवि को छात्रहित में फैसला लेने के आदेश दिए। नियमों के तहत प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए मुसीबत साबित हो रहे इस विवाद को देखते हुए अब विवि ने परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि समिति के फैसले का बाद 26 संस्थानों के 2600 छात्रों की परीक्षा कराने का फैसला किया गया है। परीक्षाएं 22 जून से सात जुलाई तक चलेंगी। बताया कि सभी कॉलेजों से छह जून तक छात्रों की सूची मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed