{"_id":"8c410d522676b32fe4abe2a47af768a6","slug":"spring-summer-fest-in-manav-rachna-international-schol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ पैरेंट्स ने रैम्प पर बिखेरा जलवा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बच्चों के साथ पैरेंट्स ने रैम्प पर बिखेरा जलवा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-21 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार देर शाम ‘स्प्रिंग समर फेस्ट 2014’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में फेमिना मिस इंडिया अर्थ एवं अभिनेत्री हसलीन कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल के कार्यकारी निदेशक निशा भल्ला, निदेशक संयोगिता शर्मा, पैरागॉन प्रमुख साइमन, ऐजु-ऐक्सीलेंस टीम की सदस्य मोनिका मुखर्जी, समीर शाह, ममता वाधवा और गीता करुणाकरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों के माता-पिता के लिए फैशन शो एवं फ्लॉवर कंपीटीशन आयोजित हुआ। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को चार श्रेणियों में चुना गया।
विज्ञापन
बच्चों की रचनात्मकता के लिए प्रदर्शनी लगाई गई, उन्होंने अपने बालों व परिधानों में फूल लगाए थे। संगीत विभाग की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम ने धूम मचा दी। इस मौके पर हसलीन कौर ने कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता की भूमिका अहम होती है।