{"_id":"ced35de784bb82b9267e1bbb67a0e961","slug":"sports-category-will-have-to-fill-form-separately","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कैटेगरी में अलग से भरना पड़ेगा फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्पोर्ट्स कैटेगरी में अलग से भरना पड़ेगा फॉर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 May 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया प्रबंधन ने स्पोर्ट्स केटेगरी में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए स्पोर्ट्स आवेदन पत्र भरने का नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन
इस केटेगरी के लिए छात्रों को दूसरा फॉर्म भरना होगा। छात्र 12 खेलों के तहत आवेदन कर सकते हैं।
जामिया के फिजिकल एजुकेशन के डायरेक्टर प्रोफेसर वकार ए. सिद्दीकी के मुताबिक, ऐसे जिन छात्रों ने दाखिला आवेदन पत्र भरे हैं, उन्हें दोबारा स्पोर्ट्स केटेगरी का फॉर्म करना होगा। देश के किसी भी राज्य के खिलाड़ी यहां एडमिशन ले सकते हैं।
प्रोफेसर सिद्दीकी के मुताबिक, स्पोर्ट्स केटेगरी में रीजन, स्टेट, यूनिवर्सिटी, इंटर यूनिवर्सिटी के तहत टूर्नामेंट और नेशनल के तहत सीट आवंटित होगी।
छात्र बैडमिंटन, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वालीबॉल, बॉस्केटबॉल, रेस्लिंग आदि खेलों के तहत आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों को 20 जून तक फिजिकल एजुकेशन के डायरेक्टर ऑफिस में आकर 100 रुपये का फॉर्म भरना होगा। इसके साथ-साथ उन्हें खेल से संबंधित सभी सर्टिफिकेट भी जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
एक जुलाई से इस वर्ग के तहत ट्रायल शुरू होंगे। ट्रायल और संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मिले नंबरों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी। मेरिट के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा।
विज्ञापन