CBSE Board: स्टूडेंट्स को मिलेगी स्पेशल कोचिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को स्पेशल कोचिंग दी जाएगी।
स्पेशल कोचिंग (रेमेडियल क्लास) में उन विषयों पर खासा जोर रहेगा, जिनमें छात्र कमजोर रहते हैं। यह कोचिंग अतिरिक्त तैयारी कराने के रूप में होगी, जिसकी शुरुआत जनवरी में होगी।
शिक्षा निदेशालय की ओर से पहले टर्म की परीक्षा के परिणाम का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि सात विषयों के प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है।
लिहाजा, शिक्षा निदेशालय ने रेमेडियल क्लास लगाने का फैसला किया। इनमें अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, एकाउंटेंसी, व बिजनेस स्टडी शामिल हैं।
वोकेशनल स्ट्रीम के छात्रों को भी अपने इलेक्टिव विषयों की पढ़ाई के लिए इन क्लासेज में उपस्थित होना है। यह कक्षाएं 31 दिसबंर से 9 जनवरी 2015 तक चलेंगी। स्कूल प्रमुख अतिरिक्त विषयों की कक्षाएं भी लगा सकते हैं।
उपस्थिति होगी अनिवार्य
सीबीएसई ने अपनी इस स्पेशल कोचिंग में स्टूडेंट्स की अटेंडेंस का भी खास ध्यान रखा जाएगा। इनमें बच्चों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। स्कूल प्रमुखों को कहा गया है कि वे 100 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
जब पूरी संख्या में बच्चे इन क्लासेज में उपस्थित रहेंगे तभी बेहतर परिणामों की भी उम्मीद की जा सकेगी।
यह स्पेशल क्लासेज सुबह की पाली में 8.30 से 11.45 तक चलेंगी, जबकि शाम की पाली वाले स्कूलों में यह कक्षाएं दोपहर 12.15 से दोपहर 3.30 तक चलेंगी।
इन रेमेडियल क्लासेज में सीबीएसई के पैटर्न व क्वेशचन पेपर के डिजाइन के मुताबिक ही इनमें छात्रों की तैयारी कराई जाएगी। इनमें शिक्षकों को अतिरिक्त सहायक सामग्री का प्रयोग भी करना होगा।
सीबीएसई का एक ही लक्ष्य है कि जिन भी विषयों में छात्र कमजोर हैं उन सभी में उनकी मदद की जाएए।