{"_id":"60fc9247fb4ba393280e853ab527f88c","slug":"special-class-of-punjab-university-vc-arun-grover-for-lecturers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में वीसी की क्लास से बंक मार गए शिक्षक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में वीसी की क्लास से बंक मार गए शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन शुक्रवार। समय दोपहर बाद के चार बजे। जगह: पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित फिजिक्स ऑडिटोरियम। यहां पीयू के शिक्षक स्टूडेंट्स की तरह बैंच पर बैठे हुए थे। क्योंकि पीयू के वीसी लेक्चर दे रहे थे।
विज्ञापन
आम स्टूडेंट्स की तरह कुछ लेटलतीफ शिक्षक पिछले गेट से चुपके से आकर पिछली बैंच पर बैठने लगे। देखते ही देखते पूरा हाल शिक्षकों से भर गया।
नए सत्र की शुरुआत में वीसी ने शिक्षकों को मोटिवेट करने के लिए खास क्लास आयोजित की थी। ऑडिटोरियम में करीब 350 के करीब शिक्षक मौजूद थे। एंट्री करते ही उनका सामना सबसे पहले गर्मी से हुआ। अधिकतर समय एसी कमरे में बैठने के आदी शिक्षकों के लिए गर्मी को बर्दाश्त करना मुश्किल होने लगा।
विज्ञापन
सुगबुगाहट होने लगी कि क्या बिजली बचाने के लिए इस भट्ठी में बुलाया है? इसके बाद पीयू शिक्षकों का वीसी की क्लास से बंक मारने का क्रम शुरू हो गया।
फिर क्या था एक के बाद एक शिक्षक पिछले दरवाजे से ही प्रोफेसर (वीसी) साहब की नजरों से बचते हुए बंक मारते हुए लेक्चर से रफू चक्कर होने लगे। ऑडिटोरिमय बैंच पर बैठे प्रोफेसर एक दूसरे को क्लास बंक करने के लिए इशारे करते रहे।
विज्ञापन
वीसी ने लेक्चर खत्म किया और आम प्रोफेसर की तरह शिक्षकों से कोई सवाल पूछने को कहा, लेकिन यह क्या? एक भी शिक्षक उनसे सवाल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
इसके बाद जैसे ही फिजिक्स विभाग के एक अन्य प्रोफेसर ने नैक ग्रेडिंग पर लेक्चर देना शुरू किया तो पिछले दरवाजे से आधे से अधिक शिक्षक बंक मार चुके थे।
वीसी साहब कुर्सी पर बैठे यह सब देखते रहे और अपने होनहार शिक्षकों को सरेआम बंक मारने पर उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा।
आर्ट्स संकायों में भी लगेंगे एसी
प्रो. ग्रोवर ने कमेंट करते हुए कहा कि प्रोफेसरों का वेतन इतना बढ़ गया है कि वह घर से लेकर गाड़ी में एसी का प्रयोग करते हैं। लेकिन, आर्ट्स संकायों में अभी एसी की सुविधा नहीं है, ऐसे में क्लास लेने के बाद विभागों के टीचर्स रूम में शिक्षक कम ही दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि आर्ट्स संकायों में भी एसी की सुविधा देने के लिए एमएचआरडी से फंड मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की नई वायरिंग और बिजली का नया केवी स्टेशन लगाने का प्रपोजल भी तैयार किया जा रहा है।
14 को यूजीसी चेयरमैन पीयू में
वीसी ने बताया कि 14 अगस्त को पीयू कैंपस में यूजीसी चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश पहुंचेंगे। वह पीयू साउथ कैंपस में मेडिकल साइंसेस की दो नई इमारतें और इवनिंग विभाग में नए सेमिनार हाल का उद्घाटन करने के अलावा पीयू फैकल्टी, रिसर्च स्कॉलर से भी मुलाकात करेंगे। प्रो. ग्रोवर ने बताया कि अगस्त में ही यूजीसी के पूर्व चेयरमैन सुखदेव थोरॉट भी पहुंचेंगे।
शिक्षकों से साझा किए प्रपोजल
- पीयू शिक्षकों की रि-इम्पलाइमेंट की उम्र बढ़ाने का प्रपोजल तैयार करने की बात कही।
- पीयू में शिक्षकों के लिए नए मकान बनाए जाएंगे। मौजूदा मकानों की रिपेयर की जाएगी।
- रिसर्च स्कॉलर को अब समय पर स्कॉलरशिप मिल सकेगी।
- चंडीगढ़ प्रशासन पीयू को 70 एकड़ जमीन देने को राजी हो गया है।
- पीयू के विभागों में बिजली की नई तारें डाली जाएंगी।