फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Chance for Missing Paper by PU Students

पेपर मिस करने वाले स्टूडेंट्स को पीयू का ये तोहफा

Thu, 05 Jun 2014 11:24 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Jun 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
Special Chance for Missing Paper by PU Students

पंजाब यूनिवर्सिटी से अप्रैल-मई 2014 में अंडर ग्रेजुएट परीक्षा देने वालों के लिए खास खबर है। किन्हीं कारणों से कोई परीक्षा न दे पाने वालों को जून में पेपर देने का स्पेशल चांस मिलेगा। परीक्षा में बैठने के लिए स्टूडेंट्स से कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी। पीयू की कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच इसकी तैयारियों में जुटी है।

विज्ञापन


डेटशीट को फाइनल टच दी जा रही है। पीयू सूत्रों के अनुसार कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) के पास काफी विद्यार्थियों ने अलग-अलग कारणों से परीक्षा छूट जाने पर दोबारा पेपर लेने की गुहार लगाई थी। इसे देखते हुए स्पेशल चांस का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


पिछले सालों में परीक्षा मिस करने या कंपार्टमेंट की परीक्षा सितंबर अक्टूबर में ली जाती थी, जिससे स्टूडेंट्स को अगली क्लास में दाखिला ही नहीं मिल पाता था, लेकिन स्पेशल चांस से विद्यार्थियों को रिजल्ट इसी सत्र में आ जाएगा और वह अगली क्लास में दाखिला भी ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू अधिकारियों के अनुसार अंडर ग्रेजुएट स्तर पर 28 और 31 मार्च को अंडर ग्रेजुएट स्तर पर पीयू ने स्पेशल चांस, कंपार्टमेंट और गोल्डन चांस की परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन काफी विद्यार्थी परीक्षा की तिथि को लेकर कंफ्यूज हो गए और कई विद्यार्थियों का पेपर छूट गया था।

कुछ विद्यार्थी मेडिकली अनफिट होने या किन्हीं अन्य कारणों से पेपर नहीं दे सके। परीक्षा मिस करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 350 से 400 के बीच होने की उम्मीद है। पीयू प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों की लिस्ट तैयार कर रहा है।
 
16 से 20 जून तक ली जाएंगी परीक्षा
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच ने अंडर ग्रेजुएट स्तर पर दोबारा पेपर देने के लिए 16 से 20 जून तक स्पेशल चांस देेने का प्रपोजल तैयार किया है। पीयू की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को टेलीफोन और डाक से सूचित कर रहा है। परीक्षा की डेटशीट भी इसी हफ्ते तक पीयू वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
 
स्पेशल चांस वालों के लिए हेल्पलाइन
इसके लिए खास हेल्पलाइन नंबर 0172-2541303 पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जानकारी हासिल की जा सकती है। स्टूडेंट प्रशासनिक ब्लाक में कंडक्ट ब्रांच में असिस्टेंट रजिस्ट्रार से भी किसी तरह की दिक्कत आने पर मिल सकते हैं।
 
21 दिन के भीतर करें रिवेल्यूएशन का आवेदन

पीयू प्रशासन ने अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करना शुरू कर दिया है। रिजल्ट से नाखुश विद्यार्थी 21 दिन के अंदर जरूरी फीस के साथ रिवेल्यूएशन फार्म मजा कर सकते हैं। अगले सत्र से पीयू में सेमेस्टर सिस्टम लागू होने जा रहा है, जिसके बाद पीयू रिवेल्यूएशन आवेदन की समय सीमा 10 दिन तक कर सकता है। सेमेस्टर सिस्टम में स्पेशल चांस आदि भी बंद कर दिए जाएंगे। उधर पीयू प्रशासन इस साल 15 जून तक बीए फाइनल का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में है।


अंडर ग्रेजुएट की वार्षिक परीक्षा में कुछ स्टूडेंट पेपर नहीं दे पाए। ऐसे स्टूडेंट के लिए जून में स्पेशल चांस देने का फैसला लिया गया है।  इन स्टूडेंट का रिजल्ट जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा, ताकि उनका एक साल बच सके। स्पेशल चांस सिर्फ विशेष परिस्थितियों में पेपर नहीं देने वालों को ही मिलेगा, जिन्होंने अप्रैल-मई परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था।  
प्रो.परविंद सिंह ,कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed