{"_id":"47026fb6c6d614d564221ee7a88c9ffc","slug":"special-chance-exams-of-punjab-board-from-20-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 06 May 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन सैकड़ों स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है जो कि सेमेस्टर सिस्टम के तहत दसवीं और 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाए थे या फिर जिनकी कंपार्टमेंट आई थी। ऐसे स्टूडेंट्स को परीक्षा पास करने के लिए बोर्ड ने एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
पीएसईबी के सचिव गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने बताया कि विशेष मौके वाली परीक्षाएं 20 से 28 मई तक करवाई जाएंगी। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला स्तर पर भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही परीक्षा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी गठित कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, बोर्ड ने तय किया है कि विद्यार्थियों को परीक्षा में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय अतिरिक्त दिया जाएगा। जबकि, नेत्रहीन व निशक्त विद्यार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए हर घंटे के बाद 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सेमेस्टर एक की परीक्षा का समय ढाई घंटे, जबकि सेमेस्टर दो की परीक्षा का समय तीन घंटे रहेगा। सुबह के समय में सेमेस्टर एक की परीक्षा होगी, जबकि शाम के सेशन में सेमेस्टर दो की परीक्षा होगी। जिस विषय की परीक्षा सुबह के सेशन में होगी। उसी विषय की परीक्षा शाम के समय में होगी।
बोर्ड ने परीक्षा की डेटशीट सभी स्कूलों की लॉगिन आईडी पर डाली दी है। वहीं, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर भी डेटशीट डाली है। वेबसाइट पर डेटशीट देखने के लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।