फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Carryover exams will now start from September 14

कैरीओवर परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी

Mon, 08 Sep 2014 02:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 Sep 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
Special Carryover exams will now start from September 14

यूपीटीयू की ओर से बीटेक की विशेष कैरीओवर परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों के बाद अब एग्जाम का संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन


पूर्ववर्ती एमटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक फर्स्ट ईयर, यूपीटीयू बीटेक फाइनल ईयर, बीटेक सेकेंड ईयर और बीटेक पांचवें व छठवें सेमेस्टर की विशेष कैरीओवर परीक्षाएं अब 14 सितंबर से शुरू होंगी। नए संशोधित कार्यक्रम में कई ब्रांच की परीक्षाएं 20 अक्तूबर तक चलेंगी। इससे पहले परीक्षाएं 10 सितंबर से शुरू होनी थी।

विवि ने एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों की संशोधित लिस्ट जारी की थी। नई लिस्ट में केंद्रों की संख्या छह से बढ़ाकर सात कर दी थी। कैरीओवर परीक्षाओं में केवल दो दिन शेष रहने और एडमिट कार्ड भी जारी नहीं होने से शेड्यूल में बदलाव की संभावना बढ़ गई थी।
विज्ञापन


नए संशोधित कार्यक्रम में पूर्ववर्ती एमटीयू के बीटेक फर्स्ट व सेकेंड सेमेस्टर में बीटेक बायोटेक और एजी के एग्जाम 14 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चलेंगे।

बीआर्क की परीक्षाएं 14 सितंबर से 20 अक्तूबर तक, बीएचएमसीटी और बीफार्मा की परीक्षाएं 14 सितंबर से 15 अक्तूबर, एमबीए की परीक्षाएं 14 सितंबर से 13 अक्तूबर, बीएफएडी की परीक्षाएं 14 से 28 सितंबर और बीएफए की 14 से 26 अक्तूबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली की छुट्टियों में घर जाने वालों की दिक्कत
विवि की ओर से जारी किए गए नए विशेष कैरीओवर परीक्षाओं के शेड्यूल से बीआर्क के छात्रों को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। बीआर्क फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 सितंबर से 20 अक्तूबर तक चलेंगी। महानगर के अधिकांश कॉलेजों में 18 अक्तूबर से दीपावली की छुट्टियां घोषित होने की संभावना है। ऐसे में पहले से रिजर्वेशन कराकर बैठे छात्रों को परेशानी का सामना करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed