GBTU: फेल स्टूडेंट्स भी अक्टूबर में दे सकते हैं एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) ने सोमवार को फेल छात्रों
वर्ष 2011-12 व 2012-13 में बीटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीफॉर्मा व बीएचएमसीटी अंतिम वर्ष पास करने वाले ऐसे छात्र जो सेकंड ईयर या थर्ड ईयर में किसी न किसी पेपर में फेल हो गए थे, उनके लिए अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एक विशेष कैरी ओवर परीक्षा होगी।
अभी
तक जीबीटीयू केवल फर्स्ट ईयर में फेल हुए छात्रों को ही यह सुविधा देता आ
रहा है लेकिन एक हफ्ते पहले छात्रों ने इसे लेकर आंदोलन शुरू किया
था।
छात्र जीबीटीयू कैम्पस पहुंचे थे और उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया था।
जीबीटीयू प्रशासन ने उन्हें एक हफ्ते में निर्णय लेने का आश्वासन
दिया था। सोमवार को फिर पूरे प्रदेश से स्टूडेंट जीबीटीयू कैम्पस पहुंचे तो
उन्हें बताया गया कि ऐसे छात्रों को एक मौका दिया जा रहा है।
इन्हें भी मिलेगा मौका
बीआर्क
अंतिम वर्ष 2012-13 के वह छात्र जिनका प्रथम वर्ष से लेकर चतुर्थ वर्ष तक
किसी भी पेपर में बैक है, वह भी विशेष कैरी ओवर परीक्षा दे सकेंगे।
वहीं,
वर्ष 2012-13 में एमबीए पास करने वाले वह छात्र जिनका प्रथम वर्ष में और
एमसीए के वह छात्र जो द्वितीय वर्ष में प्रमोट विद कैरी ओवर पेपर हुए थे,
उन्हें भी विशेष कैरी ओवर देने का मौका दिया जाएगा।
जीबीटीयू के अपर
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रों की मांग को देखते
हुए उन्हें एक विशेष मौका दिया गया है। विशेष कैरी ओवर परीक्षा अक्तूबर के
अंतिम सप्ताह में आयोजित कराई जाएगी।
इस परीक्षा में वही छात्र बैठेंगे,
जिन्होंने सत्र 2012-13 और 2011-12 में अंतिम वर्ष पास कर लिया है। परीक्षा
से संबंधित जानकारी www.gbtu.ac.in पर उपलब्ध होगी।