फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speacial Trainning to One Lakh Teachers of Chandigarh

एक लाख टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

Thu, 20 Nov 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Nov 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
Speacial Trainning to One Lakh Teachers of Chandigarh

शिक्षा विभाग ने 101983 टीचरों को विशेष ट्रेनिंग देने को खास कार्यक्रम तैयार किया है। इसका मकसद आधुनिक एजुकेशन टूल्स के जरिए साइबर युग की चुनौतियों केलिए तैयार किया जा सके। यह फैसला शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा की प्रधानगी में हुई विभाग की राज्य सलाहकार कमेटी की मीटिंग के दौरान लिया गया। डॉ. चीमा ने कहा कि यह खेद की बात है कि बहुत से टीचरों को 20-30 साल पहले नियुक्ति के बाद से एक बार भी ट्रेनिंग नहीं दी गई।

विज्ञापन


अगर पंजाब को यूएस, ऑस्ट्रेलिया कनाडा जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाओं केसाथ कदम मिला कर चलना है तो टीचरों को आधुनिक एजुकेशन टूल्स के साथ ट्रेनिंग देनी होगी। उन्होंने अधिकारियों से करीब एक लाख टीचरों की ट्रेनिंग का शेड्यूल विभिन्न चरणों में बनाने को कहा।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को भी इसका हिस्सा बनाने की हिदायत दी। कमेटी मेंबरों ने कहा कि गांव-गांव तक इंटरनेट कनेक्टिविटी से नई तकनीक का फायदा उठाया जा सकता है। ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरीके से होना चाहिए। ट्रेनिंग किट तैयार करते समय बच्चों केमनोवैज्ञानिक मेकअप में सुधार पर फोकस होना चाहिए। ट्
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनिंग किट तैयार करते समय शिक्षाविदों, मनोवैज्ञानिकों और समाजशास्त्रियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। बैठक में फैसला किया गया कि कनाडा से चार सप्ताह की ट्रेनिंग लेकर आए टीचरों को मास्टर ट्रेनर बना कर ट्रेनिंग संस्थानों में नियुक्त किया जाए। ताकि बाकी टीचर भी उस ट्रेनिंग का फायदा ले सकें। प्


रमुख सचिव सी राउल ने कहा कि विभाग जल्द ही ट्रेनिंग का शिड्यूल तैयार कर लेगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। मीटिंग में कमेटी मेंबर विधायक चतिन सिंह समाओ, जोगिंदर सिंह, सुखजीत कौर शाही, डीजीएसई जीके सिंह, विशेष सचिव गुरदीप सिंह, डीपीआई कमल गर्ग व दर्शन कौर, एससीईआरटी की डायरेक्टर पंकज शर्मा भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed